कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शशि थरूर को लगा झटका, सीएम आशोक गहलोत के समर्थन में आए केरल के ये कांग्रेस सांसद!

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शशि थरूर को लगा झटका, सीएम आशोक गहलोत के समर्थन में आए केरल के ये कांग्रेस सांसद!
गहलोत को समर्थन! कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शशि थरूर को लगा झटका, सीएम आशोक गहलोत के समर्थन में आए केरल के ये कांग्रेस सांसद!

डिजिटल डेस्क,दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए कांग्रेस के दो नेता प्रबल दावेदार के रूप में नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की यह लड़ाई तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बीच ही तय मानी जा रही है। ये दोनों नेताओं में कौन पार्टी के प्रमुख पद का उत्तराधिकारी बनेगा,इसके बारे में कुछ भी कहना अभी मुश्किल है। लेकिन केरल के एक सांसद के बयान से शशि थरूर की मुश्किल थोड़ी बढ़ सकती है। बता दें कि, आज राजधानी जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने वाली है, जिसमें सीएम गहलोत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे तथा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री की धोषणा हो सकती है। इस बीच पार्टी के कई नेताओं का मानना है कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही नेहरू-गांधी परिवार के वफादार हैं। 

सोनिया गांधी के एक बयान का हवाला देते हुए केरल से कांग्रेस सांसद कन्नोथ मुरलीधरन ने कहा है कि, " सांसद शशि थरूर पार्टी के प्रमुख पद का चुनाव लड़ सकते हैं, क्योंकि पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने स्पष्ट कहा है कि, कोई भी कांग्रेस का कार्यकर्ता यह चुनाव लड़ सकता है।" उसके बाद मुरलीधरन ने अशोक गहलोत का समर्थन करते हुए कहा, " राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ तौर पर कहा है कि, वह नेहरू-गांधी परिवार का दिल से समर्थन करते हैं। ऐसे में वो अगर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करते है तो हमारा वोट अशोक गहलोत के पक्ष में जायेगा। वर्तमान समय में वो पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के इस पद को संभालने के लिए वह एक सक्षम व्यक्ति हैं।" राहुल गांधी का जिक्र करते हुए मुरलीधरण ने आगे कहा, " राहुल गांधी फिलहाल कांग्रेस पार्टी के लिए नेतृत्व करने का काम करेंगे, लेकिन वो अभी आधिकारिक पद नहीं लेंगे।"

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में " एक आदमी-एक पद" के सिद्धांत पर जोर दिया है। लेकिन राजस्थान सरकार में कई मंत्री नेताओं ने सीएम अशोक गहलोत को राजस्थान के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों पदों पर बनाए रखने की मांग की है। 

सोनिया गांधी ने पार्टी में राजस्थान के प्रभारी महासचिव अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे को पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया है। एआईसीसी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने इन दोनों नेताओं के बारे जानकारी देते हुए कहा, वे राजस्थान विधानसभा के कांग्रेस विधायक दल( सीएलपी ) की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद ही राजस्थान के सीएम को लेकर फैसला होगा। 


 

Created On :   25 Sep 2022 10:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story