- Dainik Bhaskar Hindi
- Politics
- Shraddha's killer will be punished severely within a short time: Amit Shah
दिल्ली : श्रद्धा के हत्यारे को कम समय के भीतर कठोर सजा दिलाएंगे: अमित शाह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टाइम्स नाउ सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने श्रद्धा हत्याकांड सहित आप के मंत्री सत्येंद्र जैन के ऊपर भी खुलकर बातचीत की। गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार श्रद्धा के हत्यारे को जल्द से जल्द कोर्ट के जरिए कठोर सजा दिलवाने का काम करेगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टाइम्स ग्रुप के कार्यक्रम में दिल्ली को झगझोर देने वाले श्रद्धा वॉकर हत्याकांड पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि श्रद्धा के हत्यारे को सबसे कम समय में कोर्ट के जरिए कठोर सजा दिलाने का काम हमारी सरकार करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि श्रद्धा की चिट्ठी जब पुलिस को मिली थी, तब महाराष्ट्र में हमारी सरकार नहीं थी। उन्होंने कहा इसमें भी जो दोषी होगा उसपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अमित शाह ने कहा कि एंटी कन्वर्जन कानून की जहां तक बात है, तो भाजपा की सरकारों ने अपने राज्यों में कानून बनाए हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाने के लिए पहले इसकी व्याख्या करनी होगी कि ये हो सकता है या नहीं।
अमित शाह ने आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई स्वतंत्र रूप से काम करती हैं। किसी को समस्या है, तो वो न्यायपालिका का रूख कर सकता है। इसे राजनीतिक रंग से ना देखें। शाह ने कहा कि उनके जेल मंत्री को जेल जाने पर भी बर्खास्त नहीं किया जाता और फिर वो वहां सुविधाएं भोगते हैं। कानून निर्माताओं ने कभी कल्पना तक नहीं की थी कि कोई मंत्री इतनी निर्लज्जता से इस्तीफा नहीं देगा। उन्होंने कहा कि मैंने भी जेल जाने के बाद इस्तीफा दिया था। ऐसे लूपहोल्स को बहस करके सुधारने की जरूरत है।
वहीं अमित शाह ने विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के साथ है। पिछला चुनाव प्रदूषित चुनाव था। कांग्रेस ने जातिवाद के 3 आंदोलन कर हवा खड़ी की थी। उन्होंने गुजरात, हिमाचल और एमसीडी तीनों जगहों पर भाजपा सरकार बनने की बात कही। शाह ने कहा कि भाजपा की योजनाएं और रेवड़ी बांटने में फर्क है। जितना बजट नहीं उससे ज्यादा तो उन्होंने फ्री की घोषणाएं कर दी हैं।
अमित शाह ने राहुल गांधी की सावरकर पर टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि सभी को अकेले सावरकर और वीर सावरकर का अंतर समझना जरूरी है। 130 करोड़ लोगों ने उन्हें वीर सावरकर की उपाधी दी है। शाह ने कहा कि जो लोग आज टिप्पणी कर रहे हैं, वो 10 दिन सावरकर की तरह जेल में रहकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि सावरकर पर ओछी टिप्पणी करने का किसी को अधिकार नहीं है। जनता इसका उन्हें जवाब देगी। शाह ने ये भी कहा कि जवाहरलाल नेहरू और वीर सावरकर में अंतर है। नेहरू राजनेता थे, वो प्रधानमंत्री बने। वहीं वीर सावरकर चुनाव नहीं लड़े थे और देश के लिए समर्पित थे।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
नई दिल्ली: एमसीडी चुनाव घोषणा पत्र जारी करने से पहले भाजपा ने किए वादे
आंध्र प्रदेश : नेल्लोर जिला अदालत से दस्तावेज चोरी, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपा मामला
आयकर विभाग की छापेमारी : तेलंगाना के मंत्री के संस्थानों पर आईटी की तलाशी जारी
जम्मू कश्मीर: हम जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर आएंगे : अमित शाह
उपचुनाव- 2022: खतौली उपचुनाव : सपा, रालोद के पास अवसर भुनाने और भाजपा को गढ़ बचाने की चुनौती