- सरकार के प्रस्ताव पर क्या होगा जवाब? किसान यूनियन आज दोपहर 12 बजे बैठक में लेंगे फैसला
- उज्जैन के MP ने PM मोदी को लिखा पत्र, की नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देने की मांग
- पंजाब में आज से खुलेंगे सभी सरकारी और गैर सरकारी विश्वविद्यालय
- यूपीः दो दिन के दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
- कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
चित्रकूट को सपा, बसपा, कांग्रेस ने दस्यु भूमि बनाया : योगी

चित्रकूट, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां मंगलवार को कहा कि चित्रकूट की पावन धरती को सपा, बसपा और कांग्रेस ने दस्यु भूमि बना दिया।
योगी यहां मानिकपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मऊ कस्बे में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, सपा, बसपा और कांग्रेस के शासनकाल में विकास के पैसों पर डकैती डाली जाती थी, इसे लूटा गया। उन्हीं की सत्ता के दौरान यह पवित्र भूमि से दस्यु भूमि बना था। अब ऐसा करने वालों पर कार्रवाई हो रही है। चित्रकूट अब पूरी तरह दस्यु मुक्त हो गया है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, चित्रकूट में अब रोजगार मिलेगा और पर्यटन बढ़ेगा। अब यहां युवा पलायन नहीं करेंगे, बल्कि डिफेंस कॉरिडोर में फाइटर प्लेन बनने पर बुंदेले दुश्मन देशों के छक्के भी छुड़ाएंगे। फाइटर प्लेन सीमा की रक्षा करेगा, जिसपर चित्रकूट लिखा रहेगा। डिफेंस कॉरिडोर से देश सेवा के साथ युवा माता-पिता की सेवा भी करेंगे।
उन्होंने कहा, देश व प्रदेश के लिए कांग्रेस एक समस्या है। यह समाज को विभाजित करने वाली पार्टी है। यही सपा, बसपा ने किया। राजनीति में जातिवाद व परिवारवाद का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। 55 वर्षों तक कांग्रेस और 15 साल तक सपा-बसपा के शासन करने वालों से जनता पूछे कि अच्छे कार्य क्यों नहीं किए। सपा, बसपा जाति में फंसे रहे और एक परिवार विकास की धनराशि हड़पता रहा। भाजपा राज में यही नहीं हो पाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, 70 वर्षों से अनुच्छेद 370 को ढो रहे थे। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर व जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बात कांग्रेसियों ने नहीं मानी, इसलिए आज कांग्रेस का हश्र सबके सामने है। प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का अभिनंदन होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश स्थल के लिए आश्रय केंद्र बना रहे हैं। प्रत्येक किसान को नौ सौ रुपये देंगे और अन्ना प्रथा समाप्त होगी। किसान की फसल को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और गो संवर्धन व संरक्षण करेंगे।
योगी ने कहा, चित्रकूट भगवान राम की धरती है। देश-दुनिया का कामदगिरि चित्रकूट के प्रति श्रद्धाभाव है। इसलिए यहां का विकास रामायण सर्किट, डिफेंस कॉरिडोर, स्वदेश दर्शन के रूप में मोदी लगातार कर रहे हैं।
-- आईएएनएस
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।