आप की ओर से घोषित सीएम चेहरा मान सिंह का जीवनसफर

The life journey of Man Singh, the CM face announced by you
आप की ओर से घोषित सीएम चेहरा मान सिंह का जीवनसफर
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 आप की ओर से घोषित सीएम चेहरा मान सिंह का जीवनसफर
हाईलाइट
  • संगरूर से सांसद है भगवंत मान सिंह

डिजिटल डेस्क, मोहाली।  पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जनता की राय पर आप संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में सीएम चेहरे के रूप में भगवंत मान सिंह की घोषणा कर दी है। भगवंत मान सिंह अभी आम आदमी पार्टी से संगरूर लोकसभा सीट से सांसद है। आइए सिलसिलेवार जानते है सांसद मान सिंह के जीवन का सफर। कभी पेशे से कॉमेडियन एक्टर भगवंत मान सिंह ने आम आदमी पार्टी की ओर से साल 2011 में राजनीति में कदम रखा। वे  संगरूर से दो बार  आप सीट से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

भगवंत मान सिंह ने 2012 विधानसभा चुनाव में दिए गए शपथपत्र में अपनी संपत्ति 1.55 करोड़ बताई थी।  2014 लोकसभा चुनाव के दौरान ये बढ़कर 1.99 करोड़ हो गई।  1.50 लाख कैश, 11.31 लाख बैंक डिपॉजिट, 41.25 लाख रुपये की दो गाड़िया, 17 लाख के गहने, 52 लाख की कीमत की खेती की जमीन, 69 लाख के करीब की व्यावसायिक भूमि, 2.25 करोड़ का आलीशान घर था।  2019 लोकसभा चुनाव में  भगवंत मान की संपत्ति में गिरावट दर्द हुई। 2019 लोकसभा चुनाव में 25 हजार कैश, सात लाख बैंक डिपॉजिट, 20 लाख की गाड़ी, तीन लाख के गहने, 6.70 लाख का हाउस होल्ड, 2019 में 75 लाख की खेती की जमीन, 51 लाख की व्यवसायिक भूमि  दिखाया।

                                               

सांसद मान सिंह का  जीवन परिचय
भगवंत मान सिंह का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। मान सिंह  आप पार्टी की ओर से 2014 और 2019 में संगरूर से सांसद का चुनाव जीत चुके है।   भारतीय फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो  द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज नाम के टीवी शो में शामिल हो चुके है।   मान सिंह के सांसद बनने के एक साल बाद यानी 2015 में उनकी पत्नी इंद्रप्रीत कौर के बीच तलाक हो गया था, दोनों के दो बच्चे है जो मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रह रहे है।  अब उनकी पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। पंजाब और दिल्ली स्थित घर में सासंद मान सिंह अकेले रहते  हैं।  सांसद मान सिंह अब  पंजाब के लोगों को ही अपना परिवार मानते हैं। 

 

Created On :   18 Jan 2022 10:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story