उत्तरप्रदेश: लव जिहाद पर सीएम योगी की चेतावनी, बोले- नहीं सुधरे तो राम नाम सत्य की यात्रा निकलेगी

Uttar Pradesh: CM Yogi warns on love jihad, says - if not improved then the journey of Ram Nam Satya will come out
उत्तरप्रदेश: लव जिहाद पर सीएम योगी की चेतावनी, बोले- नहीं सुधरे तो राम नाम सत्य की यात्रा निकलेगी
उत्तरप्रदेश: लव जिहाद पर सीएम योगी की चेतावनी, बोले- नहीं सुधरे तो राम नाम सत्य की यात्रा निकलेगी

डिजिटल डेस्क, देवरिया/जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद पर जल्द अंकुश लगाने के संकेत दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल हाई कोर्ट का एक फैसला आया है कि सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। सरकार लव जिहाद पर जल्द अंकुश लगाने जा रही है। सीएम योगी ने कहा कि हम कानून बनाएंगे। मैं उन लोगों को चेतावनी देता हूं जो पहचान छिपाते हैं और हमारी बहनों के सम्मान के साथ खेलते हैं। यदि आप सुधरते नहीं हैं तो आपकी राम नाम सत्य यात्रा निकलेगी। योगी ने माफियाओं से खाली कराई जा रही जमीन पर गरीबों के लिए घर बनाने का एलान किया। देवरिया और मल्हनी विधान सभा क्षेत्र की जनसभा के मंच से मुख्यमंत्री योगी ने सपा और बसपा पर भी जमकर हमला बोला।

योगी ने कहा, अवैध तरीके से जुटाई गई माफियाओं की हर संपत्ति सरकार जब्त करेगी। व्यापारियों और उद्यमियों की जिन जमीनों पर पिछली सरकारों के समर्थन से गुंडों ने कब्जा कर लिया था, उसे मुक्त कराने के बाद व्यापारियों, उद्यमियों को वापस किया जाएगा। गुंडों के कब्जे से मुक्त कराई जा रही शेष जमीनों पर सरकार उन गरीबों के लिए आवास बनाएगी, जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है। समाजवादी पार्टी प्रदेश में दंगे और अराजकता कराने के लिए गुंडों की नई श्रृंखला तैयार कर रही है, लेकिन भाजपा की सरकार में ऐसा संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि दंगे की साजिश रचने वालों को जेल भेजेंगे। गुंडों और दंगाइयों के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं है। योगी ने जनसभा के मंच से लव जेहाद पर भी चेतावनी दी। शादी के लिए धर्म बदलने को गलत ठहराने के हाईकोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, लव जेहाद नहीं चलने देंगे। लव जेहाद पर सरकार बहुत जल्द नया और प्रभावी कानून बनाने जा रही है। छद्म नाम और वेष बदल कर बेटियों के साथ छल करने वालों से सख्ती से निपटेंगे। योगी ने कहा, सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए परिवार और पार्टी ही देश और समाज है। कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने जनता की सेवा की। दूसरे राज्यों में संघर्ष कर रहे मजदूरों को घर तक पहुंचाने का काम किया। उनके भोजन की व्यवस्था की। सभी वर्गों को भरण पोषण भत्ता दिया गया।

योगी ने कहा, सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए परिवार और पार्टी ही देश और समाज है। कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने जनता की सेवा की। दूसरे राज्यों में संघर्ष कर रहे मजदूरों को घर तक पहुंचाने का काम किया। उनके भोजन की व्यवस्था की। सभी वर्गों को भरण पोषण भत्ता दिया गया। उन्होंने कहा, सरकार की योजनाओं का लाभ देश के गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं तक पहुंचाने का काम किया, लेकिन तुष्टिकरण नहीं किया। प्रदेश में निवेश का माहौल बनाया। अब बड़ी संख्या में कंपनियां आ रही हैं। लोगों को रोजगार और व्यापार मिल रहा है। सपा,बसपा अपने लिए जी रहे थे। सपा की सहानुभूति माफियाओं के साथ है और हमारी सहानुभूति जनता से। इसी लिए, हम गुंडों की संपत्ति पर बुलडोजर चलवा रहे हैं।

उन्होंने कहा, सरकार की योजनाओं का लाभ देश के गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं तक पहुंचाने का काम किया, लेकिन तुष्टिकरण नहीं किया। प्रदेश में निवेश का माहौल बनाया। अब बड़ी संख्या में कंपनियां आ रही हैं। लोगों को रोजगार और व्यापार मिल रहा है। सपा,बसपा अपने लिए जी रहे थे। सपा की सहानुभूति माफियाओं के साथ है और हमारी सहानुभूति जनता से। इसी लिए, हम गुंडों की संपत्ति पर बुलडोजर चलवा रहे हैं। योगी ने कहा, अपराधियों से सहानुभूति रखने वाली पार्टियों को समर्थन नहीं मिलना चाहिए। सपा गुंडों की नई श्रृंखला बना रही है, ताकि दंगे कराए जा सकें, लेकिन सरकार ऐसा नहीं होने देगी। राज्य सरकार मिशन शक्ति के जरिये बेटियों के अपराधियों को जेल भेजने के साथ ही उनके पोस्टर चौराहों पर लगा रही है।

Created On :   31 Oct 2020 12:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story