10 जिलों में चल रहा मतदान, तीन बजे तक 46.70 फीसदी हुआ वोटिंग, अंबेडकर नगर में सबसे तेज, बलराम पुर में धीमी रफ्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 लाइव अपडेट, छठे चरण की वोटिंग 10 जिलों में चल रहा मतदान, तीन बजे तक 46.70 फीसदी हुआ वोटिंग, अंबेडकर नगर में सबसे तेज, बलराम पुर में धीमी रफ्तार
हाईलाइट
  • 57 सीटों पर हो रहा है मतदान

डिजिटल डेस्क,लखनऊ।  तीन बजे तक 46.70 फीसदी हुआ मतदान

10 जिलों में चल रहा मतदान, दोपहर 1 बजे तक 36.33 फीसदी वोटिंग, अंबेडकर नगर में सबसे तेज, बलराम पुर में  धीमी रफ्तार

                                  

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी  ने कहा राज्य के सभी 10 जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है, ईवीएम संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जा रहा है। 

10 जिलों में चल रहे मतदान के दौरान सुबह 11 बजे तक करीब 22 फीसदी हुआ मतदान, सिद्धार्थनगर में सबसे तेज, बलरामपुर में वोटिंग की धीमी रफ्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने वोट डाला

 

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा अब यूपी की जनता ने यहां "राम राज्य" बनाने का फैसला किया है, पूर्वांचल क्षेत्र में मतदान ऐतिहासिक होगा। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सुबह 9 बजे तक 8.69% हुआ मतदान   

                                                            

             

 

विधानसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान हो रहे हैं, इस बीच चुनाव आयोग लखनऊ में बनाए गए कंट्रोल रूम के जरिए निगरानी कर रहा है

बीएसपी प्रमुख मायावती ने छठे चरण के दौरान ट्वीट करते हुए विरोधी पार्टी पर हमला किया है, उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की भी अपील की।

 

 सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने  बलिया में किया मतदान 

 

गोरखपुर शहरी विधानसभा सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लड़ रही समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार शुभावती शुक्ला ने छठे चरण में डाला वोट

गोरखपुर में निषाद पार्टी के संस्थापक संजय निषाद ने डाला वोट

 

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने  सिद्धार्थनगर में  किया मतदान

 

भाजपा उम्मीदवार सतीश चंद्र द्विवेदी ने  सिद्धार्थनगर में किया मतदान 

 

राज्य के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बलिया में डाला वोट 

 

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शुरू हो गया है।   इस चरण में 57 सीटों के लिए 676 प्रत्याशी सियासी रण में उतरे हैं। 11 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित। इस चरण  में  गोरखपुर सबसे अहम सीट मानी जा रही है।  गोरखपुर सीट से  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने पहली बार चुनावी ताल ठोकी है। इस चरण में बसपा बीजेपी से पाला बदलकर आए स्वामी प्रसाद मौर्य और लालजी वर्मा, रामअचल राजभर और विनय शंकर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

छठे चरण की विधानसभा सीटें 
कटेहरी, टांडा, आलापुर , जलालपुर, अकबरपुर, तुलसीपुर, गैंसड़ी, उतरौला, बलरामपुर , शोहरतगढ़, कपिलवस्तु , बांसी, इटवा, डुमरियागंज, हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा , मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा, फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज, पनियरा, कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी, चौरी-चौरा, बांसगांव, चिल्लूपार, खड्डा, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा, रामकोला, रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी, सलेमपुर, बरहज, बेल्थरा रोड, रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह व बैरिया।

Created On :   3 March 2022 2:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story