बंगाल: कैलाश की TMC को चेतावनी, बोले- कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो मुर्गा बना देंगे

West Bengal: Kailash Vijayvargiya threatens Police, said he will make them murga
बंगाल: कैलाश की TMC को चेतावनी, बोले- कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो मुर्गा बना देंगे
बंगाल: कैलाश की TMC को चेतावनी, बोले- कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो मुर्गा बना देंगे
हाईलाइट
  • भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने वालों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं: विजयवर्गीय
  • भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चूड़ी नहीं पहन रखी हैं: विजयवर्गीय

डिजिटल डेस्क, पुरुलिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) पर निशाना साधा है। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा इलाके में शुक्रवार सुबह एक जनसभा को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि, "भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कोई चूड़ी नहीं पहन रखी है। हम शराफत से काम करते हैं, इसका मतलब ये नहीं कि हमें मर्यादा तोड़ना नहीं आता।"

 

 

अधिकारियों को धमकी
इस दौरान विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल के अधिकारियों को भी धमकीभरे अंदाज में चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि "वे अधिकारी जो सरकार की चमचागिरी कर रहे हैं, भ्रष्टाचार कर रहे हैं और हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं, उनकी लिस्ट तैयार की जा रही है।" उन्होंने कहा कि "वो पुलिस अधीक्षक का क्या नाम है??.... मुर्गा???... मुर्गा हो या कुछ भी, हमारी सरकार आएगी तो हम अधिकारियों को मुर्गा बना देंगे।"

क्या है मामला?
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले विजयवर्गीय इंदौर की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए पत्र भेजा था, लेकिन कोई भी अधिकारी बैठक के लिए नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने कमिश्नर आकाश त्रिपाठी के आवास के सामने धरना भी दिया था। उन्होंने यह तक कह दिया था कि शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी मौजूद न होते तो वो सारे शहर में आग लगा देते।

Created On :   10 Jan 2020 5:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story