Bihar Politics: नीतीश कुमार की पार्टी JDU की नई टीम का ऐलान, इन नेताओं को संगठन की सौंपी कमान

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की नयी टीम का ऐलान हो गया है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नाम शामिल है। जारी की गई सूची में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम नहीं शामिल है। इससे पता चलता है कि वो सिर्फ राजनीति में सक्रिय रूप से भूमिका निभाना चाह रहे हैं, क्योंकि उन्होंने नई सरकार में शामिल होने से मना कर दिया था। अगर वह नई सरकार में शामिल होते तो उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद मिलता।
यह भी पढ़े -'नीतीश कुमार की जगह लेना आसान नहीं', सीएम सम्राट चौधरी को लेकर आम्रपाली दुबे ने दी प्रतिक्रिया
किस नेता को क्या मिली जिम्मेदारी
जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार साल 2028 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। इस नयी सूची में संजय झा को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया है। वहीं, जहानाबाद के पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर चयन किया गया है। राष्ट्रीय महासचिव के पद पर फिर से मनीष वर्मा को चुन लिया गया है। रमेश सिंह कुशवाहा को राष्ट्रीय राष्ट्रीय महासचिव, राजीव रंजन प्रसाद राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता समेत 24 नेताओं संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन 12 नेताओं को पार्टी का बनाया गया राष्ट्रीय महासचिव
जिन 12 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, उनमें मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, रमेश सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिशचंद्र पाटिल, राज सिंह मान, सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर, हर्षवर्धन सिंह, मौलाना गुलाम रसूल और बलियावी का नाम शामिल है। इनके अलावा रविंद्र प्रसाद सिंह, विद्या सागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रूही तागुंग और निवेदिता कुमारी को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Created On :   23 April 2026 2:15 AM IST













