विजय शाह का विवादों से हैं पुराना नाता: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री का ऐसा रहा रिकॉर्ड, पूर्व सीएम की पत्नी से लेकर विद्या बालन पर बिगड़ चुके हैं बोल
- एमपी के मंत्री विजय शाह के बयान को लेकर बवाल
- कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की थी विवादित टिप्पणी
- जानें मंत्री के कब-कब बिगड़े बोल
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बताकर चौतरफा घिर गए हैं। सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक विजय शाह की फजीहत हो रही है। विपक्ष सरकार से विजय शाह के इस्तीफे की मांग कर रहा है। तो वहीं, इस शर्मनाक बयान के लिए भाजपा आलाकमान ने विजय शाह की क्लास लगाते हुए उनसे मांफी मंगवाई है। लेकिन, इस माफी के लिए विजय शाह कहीं से कहीं तक सीरियस नहीं दिखाई दे रहे हैं। वह माफी मांगने के दौरान भी जमकर ठहाके लगाते दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ है कि उन्हें अपने बयान के लिए कोई अफसोस नहीं है।
पहले भी विवादों में रह चुके विजय शाह
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है कि जब विजय शाह ने इस तरह कोई बयान दिया। इससे पहले भी उनके समय-समय पर बोल बिगड़ चुके हैं। तो आइए जानते हैं विजय शाह के वो बयान जिससे पार्टी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
साधना सिंह को लेकर दिया था विवादित बयान
साल 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान विजय शाह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में मंत्री थे। इस दौरान उन्होंने शिवराज की पत्नी साधना सिंह को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। तब उन्होंने एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान साधना सिंह पर डबल मीनिंग टिप्पणी की थी। इसके बाद उन्हें कैबिनेट पद से इस्तीफा देना पड़ा था। लेकिन, अपनी पॉलिटिकल पॉवर के चलते वह चार महीने बाद फिर से कैबिनट में शामिल हो गए थे।
इसके बाद कोविड के दौरान भी विजय शाह शिवराज सिंह चौहान की सरकार में वन मंत्री थे। तब बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन अपनी फिल्म शेरनी की शूटिंग के लिए मध्यप्रदेश आईं हुए थी। शूटिंग के दौरान विजय शाह ने विद्या बालन को डिनर करने का ऑफर दिया था। हालांकि, विद्या बालन ने उनका ऑफर ठुकरा दिया था। इस बात से नाराज विजय शाह ने विद्या की फिल्म की शूटिंग रुकवा दी थी।
इसके अलावा साल 2023 में मंत्री विजय शाह अपने दोस्तों के साथ चिकन पार्टी को लेकर विवादों में आए थे। उन्होंने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में चिकन पार्टी की थी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल भी जमकर वायरल हुआ था।
Created On :   14 May 2025 7:07 PM IST