संसद का शीतकालीन सत्र: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही हंगामा, कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने पीएम मोदी पर साधा निशाना- समय-समय पर ज्ञान देते हैं प्रधानमंत्री जी

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही हंगामा, कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने पीएम मोदी पर साधा निशाना- समय-समय पर ज्ञान देते हैं प्रधानमंत्री जी
  • संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू
  • लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन आज से शुरू हो गया है। शुरू होते ही लोकसभा में विपक्ष का हंगामा भी जारी है। बीते दिन ही तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी खूश नजर आ रही है। जब पीएम मोदी शीतकालीन सत्र के लिए संसद पहुंचे तो एनडीए के सांसदों ने उनका ताली बाजा कर स्वागत किया।

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश ने नकारात्मकता को नकारा है। लोकतंत्र का यह मंदिर जन आकांक्षाओं के लिए, विकसित भारत की नींव को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण मंच हैं। मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि वो ज्यादा से ज्यादा तैयारी करके आएं। सदन में जो बिल रखे जाए उनपर गहन चर्चा हो।"

Live Updates

  • 4 Dec 2023 8:18 AM GMT

    बीजेपी के साथ देश की जनत- भाजपा सांसद

    संसद के शीतकालीन सत्र के लिए सदन पहुंचे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी की जीत पर कहा, "निश्चित रूप से जनता ने पीएम मोदी के विकास पर मोहर लगाई है और पीएम मोदी के गारंटी पर विश्वास किया है। आज बहुत ही खुशी की बात है कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनी है तो निश्चित रूप से आने वाले समय में राजस्थान का विकास होगा और राजस्थान नई ऊंचाईयों पर जाएगा। तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार बनी है तो पीएम मोदी के नेतृत्व में बनी है।"

  • 4 Dec 2023 8:07 AM GMT

    संसद पहुंची महुआ मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी पर क्या कहा?

    एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "जब इसे (संसद के समक्ष) पेश ही नहीं किया गया तो मैं क्या कह सकती हूं? अगर उन्होंने इसे पेश किया होता तो हम कुछ कहते। जब वे इसे पेश करेंगे तो हम बोलेंगे।"

  • 4 Dec 2023 8:05 AM GMT

    जेडपीएम की शानदार जीत

    मिजोरम के 40 सीटों का रुझान आ चुका है। जिसमें से 17 सीटों पर जेडपीएम ने जीत हासिल कर ली है। जबकि एमएनएफ 5 और बीजेपी 2 सीटों पर जीत दर्ज कर लिया है। वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

  • 4 Dec 2023 7:33 AM GMT

    बीजेपी रिकॉर्ड बनाना चाहती हैं- रामगोपाल

    समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, "जो जीता हुआ होता वह कुछ भी कह सकते हैं और जो हार जाते हैं उन पर सवाल उठाए जाते हैं।  इनकी(BJP) पॉलिसी है कि यह रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं, राजीव गांधी के जमाने में 412 में(कांग्रेस) जीते थे, उस रिकॉर्ड को इन्हें(BJP) तोड़ना है।"

  • 4 Dec 2023 7:14 AM GMT

    2024 में फिर खिलेगा कमल- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "देश का मूड साफ हो गया है। 2024 के चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व को ही जनता समर्थन करेगी। मिजोरम में कांग्रेस का बहुत बुरा हाल है।"

  • 4 Dec 2023 6:32 AM GMT

    लोकसभा की कार्यवाही हुई शुरू

    लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से दोपहर 12 बजे तक निम्न सदन की कार्यवाही स्थगित की गई थी।

  • 4 Dec 2023 6:16 AM GMT

    अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "कुछ दिन पहले कर्नाटक-हिमाचल प्रदेश में चुनाव हुए थे उस समय मोदी जी का ज्ञान कहां था? वे समय-समय पर अपने ज्ञान निकालते हैं। भाजपा के पास प्रधानमंत्री के आलावा और कोई चेहरा नहीं है तो यह भाजपा, RSS, विश्व हिंदू परिषद की नहीं मोदी जी की जीत है, उन्हें यह मान लेना चाहिए।"

  • 4 Dec 2023 6:14 AM GMT

    केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

    केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, "वे INDIA ब्लॉक नहीं हैं। वे डैश-डॉट ब्लॉक हैं जब नीति और आस्था ठीक न हो तो दुनिया भी देखती है और वोटर भी देखता है।"

  • 4 Dec 2023 6:13 AM GMT

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "बहुत शानदार विजय हुई है जितनी सीटें पिछले लोकसभा के चुनाव में आई थीं, इस बार उससे अधिक सीटों पर भाजपा विजय प्राप्त करेगी।"

  • 4 Dec 2023 5:59 AM GMT

    प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी को दी जीत की बधाई

    शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "जिस तरीके से उनकी(भाजपा) जीत हुई है वे बधाई के पात्र हैं। साथ ही मैं कहूंगी जो भी परिणाम आते हैं, चाहे आप 2018 के चुनाव देख लें, वे परिणाम लोकसभा के चुनाव में परिवर्तित नहीं होते हैं। जनता भारत के मुद्दों पर वोट करती है।"

Created On :   4 Dec 2023 5:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story