'फ्री' बिजली!: झारखंड के लोगों को अब 125 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त, CM चंपई सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

झारखंड के लोगों को अब 125 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त, CM चंपई सोरेन ने किया बड़ा ऐलान
  • CM चंपई सोरेन ने किया बड़ा ऐलान
  • 125 यूनिट बिजली झारखंड के लोगों को मिलेगी मूफ्त
  • हाल ही में चंपई सोरेन बने हैं राज्य के मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्य के लोगों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। पहले झारखंड वासियों को 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती थी। ऐसे में प्रदेश की जनता को अब 25 यूनिट अधिक मुफ्त बिजली मिलेगी। चंपई सोरेन ने झारखंड के सभी वंचित टोलों में भी बिजली पहुंचाने का वादा किया है। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग को भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। गौरतलब है कि बुधवार को बिजली को लेकर वित्तीय वर्ष की बैठक हुई।

इससे पहले चंपई सोरेने ने राज्य के कानून-व्यवस्था को लेकर भी उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी विभागों के बजटीय प्रावधान और खर्च को लेकर जानकारी ली है। इस दौरान उन्होंने विभागों की योजनाओं को लेकर भी समीक्षा बैठक की। साथ ही, इस दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने योजनाओं में तेजी लाने को कहा।

गौरतलब है कि 16 फरवरी को चंपई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इससे पहले 2 फरवरी के दिन चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य में चंपई सोरेन ने राज्यपाल के सामने जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई को सरकार बनाने की पेशकश की।

राज्य में इससे पहले जेएमएम पार्टी की ओर से हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री थे। लेकिन, ईडी ने रांची जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन पर शिकंजा कसा। जिसके बाद हेमंत सोरेन ने अपने पद इस्तीफा दे दिया। इसके बाद चंपई सोरेन हेमंत सोरेन की पार्टी की ओर से ही विधायक दल के नेता चुने गए और राज्य के अगले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

Created On :   7 Feb 2024 5:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story