मानसून सत्र: पिछले साल विमान तकनीकी गड़बड़ियों में लगभग छह प्रतिशत की कमी आई, राज्यसभा में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी

पिछले साल विमान तकनीकी गड़बड़ियों में लगभग छह प्रतिशत की कमी आई, राज्यसभा में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी
  • 2024 में 421 ,2023 में 448 विमान तकनीकी खराबी आई
  • 2022 में 528 और 2021 में 514 तकनीकी गड़बड़ियों की संख्या
  • 12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने लिखित उत्तर में जानकारी देते हुए कहा पिछले 5 सालों (जून 2025 तक) के दौरान विमान तकनीकी खराबी संबंधी या अड़चनों से जुड़ी कुल 2,094 जांचें की गई हैं। नायडू के मुताबिक , डीजीसीए के पास विमानों के सुरक्षित संचालन और रखरखाव के लिए व्यापक और संरचित नागरिक उड्डयन नियम हैं। इन्हें निरंतर अपडेट भी किया जाता है और इन्हें अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO)/यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (EASA) के मानकों के अनुरूप बनाया जाता है।

सदन में सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि 2024 में 421, 2023 में 448 से कम है। 2022 में 528 और 2021 में 514 तकनीकी गड़बड़ियों की संख्या थी। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि 2023 की तुलना में 2024 में उड़ानों में तकनीकी खराबी में लगभग 6 प्रतिशत की कमी आई है। सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में जानकारी देते हुए ये भी बताया कि भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने इस साल अपने विमानों में 183 तकनीकी खराबी की सूचना दी है।

यह भी पढ़े -एयर इंडिया ने अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने पर दी अपडेट

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राज्यसभा में यह भी कहा कि 12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787-8 प्लेन क्रैश में कुल 260 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने तत्काल तकनीकी खामियों की पहचान करने और उन्हें सुधारने के लिए सुरक्षा से जुड़ी जांच और निरीक्षण को बढ़ा दिया था।

विमान हादसे के बाद डीजीसीए के पास 3,925 यात्री शिकायतें आई 2024 में यह संख्या 4,016 थी। नायडू ने बताया कि 2023 में 5,513 ,साल 2022 में 3,782 और 2021 में 4,131 शिकायतें डीजीसीए के पास दर्ज यात्री शिकायतों की संख्या से अधिक थी।

Created On :   28 July 2025 4:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story