आत्मनिर्भर: पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में रेल, सड़क और सिंचाई से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में रेल, सड़क और सिंचाई से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया
  • बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन
  • महाराष्ट्र में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड
  • 9 करोड़ से अधिक किसानों को ट्रांसफर राशि

डिजिटल डेस्क,यवतमाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 करोड़ से अधिक किसानों को 21 हजार करोड़ से अधिक की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की और साथ ही महाराष्ट्र में रेल, सड़क और सिंचाई से संबंधित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे महाराष्ट्र में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड के वितरण की शुरुआत की।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "अपने देश में महिला, किसान, गरीब और युवा ये चार ही जाति है ऐसा हमारे पीएम मोदी बार-बार कहते हैं। पीएम मोदी ने समाज के ये चारों आधार स्तंभ को पिछले 10 वर्षों में पर्याप्त ताकत देने का काम किया है। हम पीएम मोदी के दिखाए हुए रास्ते पर चल रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, "पीएम मोदी का लक्ष्य देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक लेकर जाना है और हमारा लक्ष्य है कि राज्य की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का है। हमें देश की आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए महिला सशक्तिकरण पर जोर देना जरूरी है।

Created On :   28 Feb 2024 1:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story