लोकल फॉर वोकल पर जोर: मन की बात रेडियो कार्यक्रम में संविधान दिवस पर बोले पीएम मोदी,विकसित भारत के संकल्प को करेंगे पूरा

मन की बात रेडियो कार्यक्रम में संविधान दिवस पर बोले पीएम मोदी,विकसित भारत के संकल्प को करेंगे पूरा
  • मन की बात रेडियो कार्यक्रम का आज 107वां एपिसोड
  • सभी देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी
  • 26/ 11 के मुंबई हमले को बताया जघन्य आतंकी हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम का आज 107वां एपिसोड प्रसारित हुआ। आकाशवाणी से प्रसारित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज के ही दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। देश के सभी देशवासियों को मैं संविधान दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। हम सब मिलकर विकसित भारत के संकल्प को जरूर पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 107वां एपिसोड प्रसारित हुआ, जिसका आकाशवाणी पर सीधा प्रसारण हुआ।

पीएम ने आगे कहा कि देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला आज ही के दिन हुआ था। ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उभरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं। मुंबई हमले में अपना जीवन गवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। इस हमले में हमारे जो जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए, देश उन्हें आज याद कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा वोकल फॉर लोकल से भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। पीएम मोदी ने लोकतंत्र में नारी शक्ति की बात करते हुए कहा कि संविधान निर्माताओं की उसी दूरदृष्टि का पालन करते हुए भारत की संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास किया है और यह हमारे लोकतंत्र की संकल्प शक्ति का उदाहरण है।

Created On :   26 Nov 2023 6:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story