विश्व पर्यावरण दिवस: प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम संकल्प के तहत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लगाए पौधे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "गंगा दशहरा और पर्यावरण दिवस पर सभी को बधाई। आज हमने पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों का सम्मान किया। हम सबने मिलकर प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम का भी संकल्प लिया। इसकी शुरुआत हमने कुशाभाऊ ठाकरे के आंगन में पौधा लगाकर की, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे हॉल अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर परिसर में पौधारोपण किया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' के तहत पौधारोपण किया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मुंबई में अपने सरकारी आवास वर्षा में पौधारोपण किया।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "आज पूरी दुनिया विश्व पर्यावरण दिवस मना रही है, हम असम में भी विश्व पर्यावरण दिवस मना रहे हैं। हमने असम में एक पोर्टल शुरू किया है, जिससे लोगों को एक पेड़ मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया जा सके। हमने अपने वन सुरक्षा बलों को हथियार और गोला-बारूद भी वितरित किए हैं। हमने अपने क्षेत्रों और डिवीजनों के लिए वाहन भी वितरित किए हैं। मैं असम के लोगों से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील करता हूं।
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' के तहत पौधारोपण किया।
Created On :   5 Jun 2025 1:45 PM IST