Bihar Politics: 'बेटा नौवीं पास भी नहीं फिर भी वे उसे राजा बनाने पर तुले हैं', प्रशांत किशोर ने लालू यादव पर कसा तंज

बेटा नौवीं पास भी नहीं फिर भी वे उसे राजा बनाने पर तुले हैं, प्रशांत किशोर ने लालू यादव पर कसा तंज
  • बिहार विधानसभा चुनाव में 5 महीने से कम का समय बचा
  • सभी दलों ने तैयारियां की तेज
  • प्रशांत किशोर राज्य में निकाल रहे 'बिहार बदलाव यात्रा'

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में अब चार महीने का समय बचा है। ऐसे में सभी दल इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर राज्य में 'बिहार बदलाव यात्रा' निकाल रहे हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने शनिवार को एक जनसभा को संबोधित किया। नवादा जिला के रोह प्रखंड मुख्यालय के निकट मंडरा खेल मैदान में आयोजित इस जनसभा में उन्होंने लोगों से बच्चों के भविष्य के लिए अच्छी सरकार बनाने का आह्वान किया।

नेताओं को बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं

प्रशांत किशोर ने कहा कि पूरे बिहार की स्थिति यह है कि यहां के बच्चों के तन को कपड़ा और पैरों को चप्पल तक मयस्सर नहीं है। किसी भी पार्टी के नेता को बिहार के बच्चों और उनके भविष्य की चिंता नहीं है, इसलिए बिहार के लोगों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता स्वयं करनी होगी।

उन्होंने कहा कि ये भीड़ प्रशांत किशोर की ताकत नहीं है, ये सिर्फ जन सुराज वाले लोग नहीं हैं। ये बिहार के वो लोग हैं जो असल बदलाव चाहते हैं, और उन्हें पता है कि अगर बिहार को सुधारना है तो यही वक्त है। आज भी बिहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, 50 साल पहले बिहार देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य था और आज भी यह सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य बना हुआ है।

लालू यादव पर कसा तंज

प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद यादव पर तंज किया और कहा कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीख लेनी चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है। लालू जी का बेटा नौवीं पास भी नहीं है फिर भी वे उसे राजा बनाने पर तुले हैं जबकि आम लोगों के बीए और एमए पास बच्चों को नौकरी नहीं मिल रही है।

Created On :   29 Jun 2025 1:07 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story