विधानसभा चुनाव 2023: मध्यप्रदेश के सिवनी में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, मुफ्त राशन की दी गारंटी

मध्यप्रदेश के सिवनी में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, मुफ्त राशन की दी गारंटी
  • पीएम मोदी का आज सिवनी दौरा
  • चुनावी सभा को किया संबोधित
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को मध्यप्रदेश के सिवनी के कटंगी बायपास कार्यक्रम स्थल में चुनावी सभा को संबोधित किया। विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश के मन में बीजेपी है मोदी के मन में मध्यप्रदेश है।

पीएम मोदी ने पहले की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों-करोड़ों का हुआ करता था, अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते। गरीब के हक का पैसा जो हमने बचाया है, वो अब गरीब के राशन पर खर्च हो रहा है। घोटालेबाज कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में यही सबसे बड़ा अंतर है।

पीएम ने सभा में कहा कि मैं गरीब के दर्द को महसूस करता हूं। दिसंबर में जब 'प्रधानमंत्री अन्न योजना' पूरी होगी तब हम आने वाले 5 वर्षों के लिए फिर से एक बार मुफ्त राशन की गारंटी देंगे।

सिवनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारे मध्य प्रदेश को सुशासन की निरंतरता चाहिए, हमारे मध्य प्रदेश को विकास की निरंतरता चाहिए और इसीलिए मध्य प्रदेश एक स्वर से कह रहा है- भाजपा है तो भरोसा है, भाजपा है तो विकास है।

पीएम मोदी के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। प्रधानमंत्री मोदी की सभा में सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा जिलों की विधानसभा क्षेत्रों के 13 बीजेपी प्रत्याशी सभा में थे। पीएम की चुनावी रैली में कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल व फग्गनसिंह कुलस्ते के साथ अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहें।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोंदिया एयरपोर्ट से रविवार सुबह 11.05 बजे हेलीकाप्टर से उड़ान भरकर 11.50 बजे सिवनी के कार्यक्रम स्थल पर बने हेलीपेड में पहुंचेंगे। पीएम 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री विशेष विमान से दोपहर 12.55 बजे कार्यक्रम स्थल पर बने हेलीपेड से गोंदिया एयरपोर्ट के लिए रवाना हों जाएंगे।

देश के प्रधानमंत्री का 29 साल बाद सिवनी दौरा तय हुआ है। इससे पहले 1993 में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने सिवनी में चुनावी सभा को संबोधित किया था।

Created On :   5 Nov 2023 5:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story