लोकसभा चुनाव 2024: रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, जानें राहुल गांधी कहां से लड़ेंगे चुनाव!

रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, जानें राहुल गांधी कहां से लड़ेंगे चुनाव!
  • राहुल गांधी ने अमेठी और वायनाड दोनों सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
  • लोकसभा चुनाव को लेकर अभी कांग्रेस पार्टी ने नहीं जारी की है पहली लिस्ट
  • प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा चुनाव में कर सकती है डेब्यू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी नहीं की है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसमें रायबरेली और अमेठी सीट शामिल हैं। हालांकि, अभी इन दोनों सीट से कौन चुनाव लड़ेगा? इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। खबर है कि इस बार के चुनाव में रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी को टिकट मिल सकता है। वहीं, अमेठी सीट से एक बार फिर राहुल गांधी अपना किस्मत आजमा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी और वायनाड दोनों ही सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

रायबरेली से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव!

एनडीटीवी रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं, राहुल गांधी पिछले चुनाव की तरह ही अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वाम दलों की ओर से केरल के वायनाड सीट के लिए उम्मीवार की घोषणा हो चुकी है। पिछले बार राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे और वायनाड सीट से वह चुनाव जीत गए थे।

पिछले चुनाव में पार्टी ने उत्तर प्रदेश में केवल एक सीट जीती थी। इस दौरान केवल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट से चुनाव जीती थीं। इसी के साथ वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से एक मात्र सांसद भी रही थीं। इस बार के चुनाव से ठीक पहले वह राजस्थान से राज्यसभा का चुनाव लड़ीं और निर्दलीय चुनाव जीतीं। इस बार के चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है।

बीजेपी की पहली लिस्ट में अमेठी शामिल

बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें अमेठी से बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को फिर से मौका मिला है। 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 50 से ज्यादा मतों से हराया था। बीजेपी की ओर से अभी रायबरेली सीट को लेकर उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि पार्टी की ओर से मनोज पांडे चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल इसे लेकर भी अभी आधिकारिक फैसला होना बाकी है।

Created On :   6 March 2024 4:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story