प्रियंका गांधी का एमपी दौरा LIVE: एक दौरे से 38 सीटों पर नजर, प्रियंका गांधी ने मनरेगा और रोजगार के मुद्दे पर बीजेपी की सरकार को जम कर घेरा

एक दौरे से 38 सीटों पर नजर, प्रियंका गांधी ने मनरेगा और रोजगार के मुद्दे पर बीजेपी की सरकार को जम कर घेरा
  • मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंची प्रियंका गांधी
  • आज दिनभर एमपी के दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में अगले माह विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करीब चार माह बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंची। इसके बाद प्रियंका गांधी आज मंडला के राम नगर गाउंड से 'जन आक्रोश रैली' को संबोधित किया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने 'जन आक्रोश रैली' को संबोधित करते हुए कहा, 'आज मध्य प्रदेश बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में नंबर-1 है। यहां के किसान बीज, खाद और सही कीमत के लिए भटक रहे हैं। आने वाला चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। इसका भविष्य सुरक्षित रखना आपके हाथ में है। याद रखें... आप चुनाव में जो बटन दबाएंगे, वह मध्य प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए होगा।'

प्रियंका गांधी के भाषण की कुछ प्रमुख बातें

प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'इंदिरा गांधी जी ने आपको पट्टे दिलवाए थे। उन्होंने ये पट्टे इस भावना से दिलवाए थे कि ये आपकी जमीन है, आपका सम्मान है। कांग्रेस की यही परंपरा रही है। हम चाहते हैं कि आपकी शक्ति आपको मिले और आप मजबूत बनें। आपके लिए वन अधिकार कानून लाया गया, ताकि वन पर सबसे पहला अधिकार आपका रहे। यही आपकी और मनुष्यता की मूल संस्कृति रही है।'

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, 'आपको मजबूत करने के लिए कांग्रेस मनरेगा और भोजन का अधिकार लेकर आई। कांग्रेस ने पंचायत व्यवस्था को मजबूत किया। कांग्रेस ने आपको जितने भी अधिकार दिए, BJP सरकार ने एक-एक कर सब छीन लिए सरपंचों के अधिकार में कटौती की गई, मनरेगा को लागू ही नहीं किया गया, जमीनें छीनी गईं, उपज के सही दाम नहीं दिए गए।'

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, '18 साल की BJP सरकार में आदिवासियों पर अत्याचार में मध्य प्रदेश नंबर 1 है।आदिवासियों को वन अधिकार नहीं मिल रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा बच्चियां मध्य प्रदेश में गायब हो रही हैं। यहां हर दिन 17 बलात्कार होते हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'तेंदूपत्ता चुनने वाले भाई-बहन दिनभर मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें सही दाम नहीं मिलता। मध्य प्रदेश में तेंदूपत्ता बोनस में भी भ्रष्टाचार किया गया है। मेहनत आप करते हैं और कमाई ये करते हैं। जबकि छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4 हजार रुपए दिए जाते हैं। तेंदूपत्ता पर बोनस देने का काम इंदिरा जी ने शुरू किया था, क्योंकि उन्हें लगा था कि मेहनत करने वालों की मदद होनी चाहिए।'

प्रियंका गांधी ने कहा, 'आज आपको बोनस की जगह चप्पल, जूते और छाते दिए जाते हैं। क्या यही आपका सम्मान है? कांग्रेस की सोच- आपका सम्मान करना और आपकी संस्कृती को आगे बढ़ाना है। लेकिन भाजपा की सोच- भ्रष्टाचार करना ,पैसे लूटना, काम न करना और झूठी घोषणाएं करना है।'

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, 'हम बार-बार कहते हैं कि जाति जनगणना होनी चाहिए। इससे यह पता चलेगा कि देश में OBC, दलित, अनुसूचित जनजाति के कितने लोग हैं। जनगणना के माध्यम से हम पता कर सकते हैं कि इनके साथ न्याय हो रहा है या नहीं। लेकिन BJP सरकार जनगणना नहीं कराना चाहती।'

कांग्रेस की बड़ी घोषणा

प्रियंका ने कहा, 'मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही "पढ़ो और पढ़ाओ छात्रवृति योजना" लागू होगी। जिसके तहत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे को 500 रूपये हर महीने मिलेंगे और कक्षा 8 से 10 को 1000 रूपये हर महीने मिलेंगे। साथ ही, कक्षा 11 से 12 तक के बच्चों को हर महीने 1500 रूपये की छात्रवृत्ति दी जायेगी।

Live Updates

  • 12 Oct 2023 9:54 AM GMT

    प्रियंका गांधी की प्रमुख घोषणा

    प्रियंका गांधी ने कहा, "किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा। 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली 200 रुपए में बिजली बिल आधा किया जाएगा। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। गैस का सिलेंडर 500 रुपए। महिलाओं को 1500 रुपए हर महीना दिया जाएगा। जातिगत जनगणना होगी। 50 प्रतिशत से अधिक जनजाति वाले क्षेत्र को छठवीं अनुसूची में डाला जायेगा। बच्चों की पहली से बाहरवीं तक शिक्षा मुफ्त रहेगी।"

  • 12 Oct 2023 9:27 AM GMT

    मध्य प्रदेश में कांग्रेस लागू करेगी पेसा कानून

    प्रियंका गांधी ने घोषणा करते हुए कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए प्रति मानक बोरा 4,000 रुपए किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में हमने पेसा कानून लागू किया गया है कि उसी तरह मध्य प्रदेश में भी पेसा कानून लागू किया जाएगा।

  • 12 Oct 2023 9:22 AM GMT

    गोंड राजाओं के शौर्य स्तंभ एवं स्मृति स्थल पर प्रियंका गांधी ने पुष्पांजलि अर्पित की

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंडला में गोंड राजाओं के शौर्य स्तंभ एवं स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

  • 12 Oct 2023 9:19 AM GMT

    मंडला के मढ़िया चौगान में प्रियंका गांधी ने पूजन-अर्चना की।

    कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने मंडला के मढ़िया चौगान में पूजन-अर्चना की।

  • 12 Oct 2023 9:10 AM GMT

    कांग्रेस की बड़ी घोषणा

    प्रियंका ने कहा, 'मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही "पढ़ो और पढ़ाओ योजना" लागू होगी। जिसके तहत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे को 500 रूपये हर महीने मिलेंगे और कक्षा 8 से 10 को 1000 रूपये हर महीने मिलेंगे। साथ ही, कक्षा 11 से 12 तक के बच्चों को हर महीने 1500 रूपये की छात्रवृत्ति दी जायेगी।

  • 12 Oct 2023 8:46 AM GMT

    सीएम शिवराज पर कमलनाथ ने साधा निशाना

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा, ''मैं शिवराज सिंह से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने क्या दिया? उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी दी...मैं वादा करना चाहता हूं कि नियम बनाएंगे'' पेसा पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम आपके द्वारा बनाया जाएगा। हम भर्तियों के बैकलॉग को भरेंगे। मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी चुनौती हमारे युवाओं का भविष्य है। इसे भरना हमारी प्राथमिकता होगी रिक्तियां ताकि युवाओं को रोजगार मिले। रोजगार हमारी प्राथमिकता है।"

  • 12 Oct 2023 8:44 AM GMT

    प्रतिदिन 17 बलात्कार की घटनाएं - प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी वाड्रा का कहा, ''आपने वायरल वीडियो देखे होंगे। देश में लड़कियों के लापता होने के सबसे ज्यादा मामले मध्य प्रदेश में सामने आए हैं. 1.5 लाख महिलाएं और लड़कियां गायब हुई हैं "उनके शासन में। प्रतिदिन 17 बलात्कार की घटनाएं होती हैं...उज्जैन की घटना तो आपने देखी ही होगी। आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में मध्य प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है। यहां हालात कठिन होते जा रहे हैं..."

  • 12 Oct 2023 8:42 AM GMT

    आपकी जमीन छीनी जा रही - प्रियंका गांधी

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, ''कांग्रेस ने आपको जो भी अधिकार दिए थे और आपको सशक्त बनाने के लिए जो भी काम किए थे, बीजेपी के सत्ता में आने पर वो सब आपसे छीन लिए गए।'' कम कर दिया गया। मनरेगा लागू नहीं किया गया। गांवों में रोजगार के अवसर नहीं होने के कारण पलायन बढ़ गया है। आपकी जमीन छीनी जा रही है। आपको अपनी उपज का सही दाम नहीं दिया जाता है। जब आप आंदोलन करते हैं तो आप पर गोलियां चलाई जाती हैं।"

  • 12 Oct 2023 8:20 AM GMT

    हर जगह घोटाले हो रहे हैं - प्रियंका गांधी

    जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "लोग रोजगार के लिए राज्य छोड़ रहे हैं और वे (शिवराज सरकार) यहां आपके लिए रोजगार के अवसर पैदा नहीं कर रहे हैं। भाजपा 18 साल से सत्ता में है, और रोजगार के अवसर पैदा नहीं हुए हैं, वे केवल लूट में व्यस्त हैं, और हर जगह घोटाले हो रहे हैं। और वे चुनाव के समय अप्रासंगिक विषय लाते हैं जो लोगों के लिए भावनात्मक होते हैं..."

  • 12 Oct 2023 8:18 AM GMT

    आपके जिले की संपत्ति आपके हाथ में - प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी ने कहा, 'यही कांग्रेस पार्टी की परंपरा और सिद्धांत रही है। हम चाहते हैं कि देश की, प्रदेश की, आपके जिले की संपत्ति आपके हाथ में हो। हम चाहते हैं कि आप मजबूत बनें, आपको अपनी शक्ति मिले। जब आप विभिन्न दलों के चुनावी भाषण सुनें तो एक बात सोचें - क्या वे आपकी शक्ति आपके हाथों में देंगे?"

Created On :   12 Oct 2023 6:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story