Bihar News: पटना में छात्रा की मौत पर विधान परिषद में संग्राम, राबड़ी देवी ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा, सड़क पर किया प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने शुक्रवार को विधान परिषद में एक छात्रा की मौत का मामला उठाया। इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा एक छात्रा को एक युवक ने छत से नीचे फेंक दिया। यह सिर्फ हादसा नहीं कानून व्यवस्था की नाकामी का ताजा उदाहरण है। राबड़ी ने कहा 24 घंटे के भीतर आरोपी पकड़ा जाएगा और अगर ऐसा नहीं हुआ तो सम्राट चौधरी अपने पद से इस्तीफा दे दे। इस सरकार के दावे सिर्फ भाषणों तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने घटना के विरोध में सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया।
घटना पर राबड़ी देवी ने डिप्टी सीएम से किया सवाल
छात्रा (उम्र 16 वर्ष) फुलवारीशरीफ के चकमुसा की रहनेवाली थी। वह बारहवीं में पढ़ रही थी। अपार्टमेंट के पहले तल्ले पर संचालित कोचिंग में पढ़ने जाती थी। घटना गुरुवार फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के हरिनगर स्थित सुमित्रा हाइट अपार्टमेंट में हुई थी। इस घटना पर राबड़ी देवी ने डिप्टी सीएम से सवाल किया है उन्होंने कहा कि अगर अपराध पर लगाम नहीं लगी तो वह अपने पद से स्तीफा दे। मौजूदा सरकार के दावे सिर्फ भाषणों तक सीमित रह गए हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
पुलिस ने 2 युवक समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने क्लोज्ड-सर्किट टेलीविजन (CCTV) की फुटेज के आधार पर 2 युवक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, छात्रा के परिजनों ने बालकनी से फेंकने का आरोप लगाया है। इस घटना में फ्लैट में काम कर रहा बढ़ई और गार्ड भी शामिल है। पुलिस ने कहा कि गुरुवार की सुबह छात्रा कोचिंग से आई थी। 4 चौथीं मंजिल से उसके नीचे गिरने की बात सामने आ रही है। कोचिंग संचानक ने छात्रा के गिरने की जानकारी थाने में नहीं दी। छात्रा के गिरने के बाद उसे इलाज करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के परिवाल वाले छात्रा को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।
फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। साक्ष्य एकत्रित किए गए। जिस बालकनी से छत्रा गिरी है वहां कोई नहीं रहता है। उस फ्लैट में कुछ वर्क चल रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना कर रही है।
Created On :   13 Feb 2026 6:03 PM IST












