'भारत जोड़ो यात्रा 2.0' की तैयारी में जुटे राहुल गांधी, कांग्रेस के बड़े नेता ने दी जानकारी

भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की तैयारी में जुटे राहुल गांधी, कांग्रेस के बड़े नेता ने दी जानकारी
  • 'भारत जोड़ो यात्रा 2.0' की तैयारी में जुटी कांग्रेस
  • कांग्रेस नेता नाना पटोले ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने के बाद 'इंडिया' गठबंधन में खुशी की लहर है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। साथ ही, पार्टी एक्शन मोड में नजर आ रही है। इस बीच जानकारी मिली है कि राहुल गांधी जल्द दूसरी 'भारत जोड़ो यात्रा' निकालने की तैयारी में हैं। ये यात्रा गुजरात से होकर मेघालय तक जाएगी। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने दी है।

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों ने अच्छा रेस्पॉन्स दिया था, इसलिए अब दूसरी भारत जोड़ो यात्रा निकालने की तैयारी कर ली गई है। नाना पटोले ने कहा कि जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे। उसी वक्त महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता भी अपने राज्य में ऐसी ही यात्रा निकालेंगे।

बीजेपी ने कसा तंज

नाना पटोले के इस बयान के बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है। महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष माधव भंडारी का मानना है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह से विफल रही थी, क्योंकि इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ दी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी, फिर यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरते हुए पहाड़ी राज्य जम्मू कश्मीर पहुंची थी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 4 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया था। इस यात्रा को पूरा होने में 136 दिनों का समय लगा था। इस दौरान यात्रा तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, पंजाब से होकर गुजरी थी।

राहुल गांधी ने अपनी पहली भारत जोड़ो यात्रा भारत के दक्षिण से उत्तर की ओर निकाली थी। अब पार्टी अपनी दूसरी यात्रा पश्चिम से पूरब की ओर निकालने की तैयारी में है। हालांकि, अभी तक इसके तारीख का पता नहीं चल पाया है। साथ ही, यात्रा किस मार्ग से निकाली जाएगी, इसका भी पता अभी तक नहीं चल पाया है।

Created On :   8 Aug 2023 6:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story