संगठन_सृजन_अभियान: राहुल गांधी की मध्यप्रदेश के भोपाल में पार्टी कार्यालय इंदिरा भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक जारी, संगठन पर विशेष फोकस

राहुल गांधी की मध्यप्रदेश के भोपाल में पार्टी कार्यालय इंदिरा भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक जारी, संगठन पर विशेष फोकस
  • हर ब्लॉक, हर जिले तक कांग्रेस की विचारधारा फिर से जन-जन तक पहुंचेगी- राहुल गांधी
  • राहुल गांधी ने कांग्रेस विधायक दल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
  • सांसद गांधी ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक को किया संबोधित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित पार्टी कार्यालय इंदिरा भवन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठन_सृजन_अभियान के तहत नियुक्त हुए पर्यवेक्षकों और प्रभारियों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया। इस अभियान के माध्यम से हर ब्लॉक, हर जिले तक कांग्रेस की विचारधारा फिर से जन-जन तक पहुंचेगी। संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा ट्रंप के दबाव में नरेंदर ने सरेंडर कर दिया।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर मध्य प्रदेश में नई कांग्रेस खड़ी करने में जुट गए हैं। मंगलवार को ''संगठन सृजन अभियान'' की शुरुआत की। गांधी ने कांग्रेस के मिशन 2028 के लिए पार्टी की जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत बनाने और चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं। गांधी संगठन सृजन अभियान के जरिए वे कार्यकर्ताओं में जोश भरने और नई जान फूंकने की कोशिश करेंगे।

राहुल गांधी ने आज भोपाल स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस विधायक दल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर उन्हें संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल , प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी , पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी , नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल जी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा जी, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे उपस्थित रहे।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज भोपाल के 'इंदिरा भवन' में आयोजित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक को संबोधित किया और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इससे पहले गांधी ने भोपाल में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

Created On :   3 Jun 2025 3:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story