Rahul Gandhi vs Election Commission: 'उन्हें वोटिंग पैटर्न की जानकारी नहीं..', महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख ने राहुल गांधी पर कसा तंज

उन्हें वोटिंग पैटर्न की जानकारी नहीं.., महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख ने राहुल गांधी पर कसा तंज
  • राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा में लगाया धांधली का आरोप
  • सुनील तटकरे ने राहुल गांधी पर बोला हमला
  • महाविकास अघाड़ी पर भी साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप लगाया है। उनके इस आरोप पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई हुई है। लोकसभा सांसद और अजीत पवार के नेतृत्व वाले राकांपा के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने इस लेकर कांग्रेस नेता पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उन्हें वोटिंग पैटर्न की जानकारी नहीं है।

मीडिया से बात करते हुए सुनील तटकरे ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। मैं भी पिछले 40 साल से राजनीति में हूं। लोकसभा के चुनाव में 55 से 65 प्रतिशत के बीच मतदान होता है। विधानसभा के चुनाव में मत प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होती है। पंचायत स्तर के चुनावों में मत प्रतिशत और बढ़ता है। ग्राम पंचायत चुनावों में 90 प्रतिशत तक मतदान होता है। राहुल गांधी को इसका अनुभव नहीं है। उन्हें वोटिंग पैटर्न की भी जानकारी नहीं है। इसी वजह से वह ऐसा बयान दे रहे हैं।

परिणाम पक्ष में नहीं आए तो...

सुनील तटकरे ने कहा कि महाविकास अघाड़ी ने पूरे भरोसे से चुनाव लड़ा था। लेकिन, अब जब परिणाम उनके पक्ष में नहीं आए, तो वे हार स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। इसलिए मैं राहुल गांधी की बातों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के बयान को अंधेरे में तीर चलाने वाला बताया था।

राहुल गांधी ने हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे। आयोग ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्हें चुनाव प्रक्रिया से संबंधित किसी भी शिकायत या विसंगति पर चर्चा के लिए बुलाया गया है।

इसके अलावा कांग्रेस नेता को अपने सुविधानुसार जल्द तारीख और समय तय कर आयोग को सूचित करने को भी कहा गया है। आयोग का यह कदम यह भी दर्शाता है कि वो अपनी पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर गंभीर है।

Created On :   25 Jun 2025 1:46 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story