Rahul Gandhi-Election Commission controversy: 'कांग्रेस को जनता पर भरोसा नहीं, उसका इतिहास फर्जी वोटो के जरिए सत्ता..', राहुल गांधी पर जमकर बरसे बालमुकंद आचार्य

कांग्रेस को जनता पर भरोसा नहीं, उसका इतिहास फर्जी वोटो के जरिए सत्ता.., राहुल गांधी पर जमकर बरसे बालमुकंद आचार्य
  • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
  • बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने साधा निशाना
  • कांग्रेस पर लगाया फर्जी वोटिंग कराके चुनाव जीतने का आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में मतदाता सूची का जिक्र करते हुए कहा कि फर्जी तरीके से मतदान कराया जा रहा है। महाराष्ट्र चुनाव में भी बड़े पैमाने पर धांधली हुई। उनके इस दावे पर जमकर सियासत गरमाई हुई है। सत्ताधारी गठबंधन के नेता कांग्रेस सांसद पर जमकर निशाना साध रहे हैं। अब राजस्थान के भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस का इतिहास जनता को गुमराह करने और फर्जी वोटों के जरिए सत्ता हासिल करने का रहा है, लेकिन अब यह रणनीति काम नहीं करेगी। उन्होंने कहा, "कांग्रेस हमेशा से षड्यंत्र रचकर राजनीति करती रही है। जहां भी उसे हार मिलती है, वहां वह मतदान प्रक्रिया या मशीनों पर सवाल उठाती है। राहुल गांधी और उनकी पार्टी को जनता पर भरोसा नहीं है। वे देश के लोगों के बीच अविश्वास पैदा करते हैं।"

कांग्रेस 'मम्मी-बेटा-जीजा' की पार्टी

उन्होंने कांग्रेस को 'मम्मी-बेटा-जीजा' की पार्टी करार देते हुए कहा कि यह परिवारवादी सोच वाली पार्टी है, जो अब जनता की समझदारी के सामने बेनकाब हो चुकी है। बालमुकुंद आचार्य ने आगे कहा कि कांग्रेस हार के बाद कभी वोटिंग मशीनों को दोष देती है तो कभी मतदाता सूची पर सवाल उठाती है। इन लोगों को समझ नहीं आता कि वे चाहते क्या हैं? जनता का मूड क्या है, यह इनको पता है, फिर भी ये भ्रामक बातें करते हैं।"

देश की जनता को गुमराह कर रहे राहुल गांधी

आचार्य ने राहुल गांधी पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि जनता अब ऐसी बातों को गंभीरता से नहीं लेती। देश प्रगति और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। फर्जी मतदान या गलत तरीकों से सत्ता हासिल करने का समय अब खत्म हो चुका है। देश की जनता समझदार है और वह ऐसी साजिशों को नाकाम कर देगी।

Created On :   7 Aug 2025 11:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story