राजस्थान चुनाव 2023: भाजपा ने सीएम गहलोत के खिलाफ महेंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा

भाजपा ने सीएम गहलोत के खिलाफ महेंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बीजेपी ने महेंद्र सिंह राठौड़ को चुनावी मैदान में उतारा
  • प्रदेश में 25 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

डिजिटल डेस्क, जयपुर। भाजपा ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ महेंद्र सिंह राठौड़ को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने 25 नवंबर को होने वाले 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। सरदारपुरा सीट से सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ महेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा गया है। टोंक में अजित सिंह मेहता राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ मैदान में होंगे।

सरदारपुरा सीट से गहलोत लगातार जीतते आ रहे हैं। इस सीट पर नए चेहरे के तौर पर राठौड़ को उतारा गया है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए राठौड़ को गहलोत के खिलाफ मैदान में उतारा है। इससे पहले ऐसी अटकलें थी कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सरदारपुरा से अशोक गहलोत के खिलाफ चुनावी मैदान में खड़ा किया जा सकता है। तीसरी लिस्ट में 58 नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने तीसरी सूची में सात महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पूर्व मंत्री जसवंत सिंह यादव को अलवर के बहरोड़ से टिकट दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह को भरतपुर के नदबई से मैदान में उतारा गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Nov 2023 3:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story