राजनाथ सिंह की श्रीलंका यात्रा रद्द: रक्षा मंत्रालय

राजनाथ सिंह की श्रीलंका यात्रा रद्द: रक्षा मंत्रालय
राजनाथ सिंह की श्रीलंका यात्रा रद्द: रक्षा मंत्रालय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की श्रीलंका यात्रा रद्द कर दी गई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 2-3 सितंबर को दो दिन के लिए श्रीलंका जाने का कार्यक्रम था। यात्रा के दौरान उनका श्रीलंका के राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री श्री रानिल विक्रमसिंघे और प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने के साथ वार्ता का कार्यक्रम था।

आधिकारिक संचार में रक्षा मंत्रालय ने कहा, ''अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की श्रीलंका यात्रा को बाद की तारीख के लिए स्थगित कर दिया गया है।'' रक्षा मंत्री भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत द्विपक्षीय सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं और जल्द से जल्द द्वीप राष्ट्र का दौरा करने के लिए उत्सुक हैं।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Sep 2023 6:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story