मॉनसून सत्र: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उपसभापति डॉ. हरिवंश को लिखा पत्र , कहा CISF कर्मी सदन के वेल में नहीं आएंगे

By - Bhaskar Hindi |1 Aug 2025 2:39 PM IST
- कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे
- CISF कर्मियों को सदन के वेल में दौड़ाया इससे हैरान और स्तब्ध
- सदन सदस्य जब बात रख रहे हो तब CISF कर्मी वेल में ना आए
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश को पत्र लिखा।
पत्र में लिखा है, "हम इस बात से हैरान और स्तब्ध हैं कि जिस तरह से CISF कर्मियों को सदन के वेल में दौड़ाया जा रहा है, जबकि सदस्य अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। यह बेहद आपत्तिजनक है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में, जब सदस्य जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे उठा रहे होंगे, तो CISF कर्मी सदन के वेल में नहीं आएंगे।
Created On :   1 Aug 2025 2:27 PM IST
Next Story