लोकसभा चुनाव 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवार उतारे, डिंपल यादव को मैनपुरी से मिला टिकट

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवार उतारे, डिंपल यादव को मैनपुरी से मिला टिकट
  • सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किए उम्मीदवारों के नाम
  • इंडिया गठबंधन में शामिल है सपा
  • डिंपल यादव को मैनपुरी से मिला टिकट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 प्रत्याशियों लिस्ट जारी की है। जिसमें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का भी नाम शामिल है। पार्टी ने डिंपल यादव को मैनपुरी से टिकट दिया है। यह सीट सपा की सेफ सीट मानी जाती है। सपा ने पहली लिस्ट में यूपी की बड़ी लोकसभा सीट पर भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जिनमें मैनपुरी, लखनऊ, फैजाबाद, गोरखपुर और उन्नाव सीट शामिल हैं। सपा ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कुल 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

इन नेताओं को मिला टिकट

समाजवादी पार्टी ने संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मैनपुरी से डिम्पल यादव, एटा से देवेश शाक्य, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनन्द भदौरिया, उन्नाव (33) से अनु टण्डन लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य, अकबरपुर से राजाराम पाल, बॉदा से शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी, गोरखपुर से काजल निषाद को टिकट दिया है।

2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे

पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में सपा ने महज पांच सीटें जीती थीं। इस दौरान ने राज्य में बीजेपी ने कुल 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। साथ ही, बसपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, दो सीटों पर अपना दल ने कब्जा जमाया। इसके अलावा कांग्रेस ने केवल 1 सीटें जीती थीं।

गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा ने एक साथ मिलकर यूपी में चुनाव लड़ा था। लेकिन, मोदी लहर में इन दोनों पार्टियों को कुल 15 सीटें ही हाथ लगी। इस बार सपा इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने जा रही है। जिसमें कांग्रेस और सपा शामिल हैं। माना जा रहा है कि सपा और कांग्रेस यूपी में सीट शेयरिंग करके चुनावी मैदान में उतरेगी।

Created On :   30 Jan 2024 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story