राम मंदिर चंदा हेराफेरी: पुलिस गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला को अयोध्या जिला जेल से ले जा रही है, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के केस में पुलिस गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला को अयोध्या जिला जेल से ले जा रही है। पुलिस की ओर से अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है, कि आरोपी को कहां ले जाया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने अयोध्या राम मंदिर चंदे केस में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ़ शिकायत दर्ज होने पर न्यूज एजेंसी से कहा इतने दिन बाद इनको दिमाग में बात आई कि एक FIR दर्ज की जाए। अब तक सरकार क्या कर रही थी? सवाल ये है। इन लोगों की नियुक्ति किसके सिफारिश पर हुई, कैसे ये लोग आकर इस पद पर बैठे थे? इनको अधिकार किसने दिया? ये जानकारी हमें होनी चाहिए।
Created On :   3 July 2026 10:09 AM IST
Next Story









