SPG Security: कांग्रेस ने अमित शाह को लिखा लेटर, राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने जाहिर की चिंता

कांग्रेस ने अमित शाह को लिखा लेटर, राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने जाहिर की चिंता
  • राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने गंभीर चिंता की जाहिर
  • अमित शाह को एसपीजी सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने लिखा लेटर
  • दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हुआ हमला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल की सुरक्षा को लेकर पत्र लिखा है। ये गंभीर चिंता उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जाहिर की है। उन्होंने पत्र लिखकर मांग की है कि राहुल गांधी को सर्वोच्च स्तर की व्यक्तिगत सुरक्षा प्रदान की जाए। यह जानकारी कांग्रेस कमेटी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है।

सुरक्ष इंतजाम में कमियां

पत्र में अजय राय ने कहा कि हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ है। इस घटना की वजह से सुरक्षा इंतजामों में कमियों को उजागर करती है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी लगातार लोगों के बीच में जाकर संवाद कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को उनकी (राहुल गांधी) विशेष सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही देश के सबसे लोकप्रिय नेता है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा समेत कई जन अभियानों का नेतृत्व किया है। मौजूदा समय में वह बिहार में जन अधिकार यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इस दौरान उनको लाखों लोग उन्हें सुनने और मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनके साथ किसी प्रकार की कोई घटना न हो। इसके लिए उन्हें उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान की जाए।

SPG सुरक्षा तत्काल कराए मुहैया

अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी और उनके परिवार के ऊपर पहले भी आतंकी हमले हो चुके हैं। इसी वजह से इनकी सुरक्षा में थोड़ी सी भी चूक होती है तो वह बेहद खतरनाक हो सकती है। उन्होंने अमित शाह से आग्रह करते हुए कहा कि राहुल गांधी को विशेष सुरक्षा समूह (SPG) की सुरक्षा तत्काल दी जाए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "राहुल गांधी बिहार में यात्रा निकाल रहे हैं, जिसमें उनका जिस तरह से जनता से मिलना है, उसे लेकर पूरा देश चिंतित है। जिस तरह की घटनाएं उनके परिवार के साथ घटी हैं, उसके बाद से हम सब चाहते हैं कि उन्हें सर्वोच्च सुरक्षा मिले।"

Created On :   23 Aug 2025 12:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story