यूपी विधानसभा चुनाव 2027: बीजेपी ने तय किया टिकट वितरण का फॉर्मूला, जानिए किस आधार पर चुने जाएंगे प्रत्याशी?

- यूपी में साल 2027 में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव
- पार्टी की तरफ से शुरू करवाया गया ऑडिट
- विधायकों की जिम्मेदारियों पर रखी जाएगी नजर
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी पहले से ही रणनीतियों को तैयार करने में लग गई है। बीजेपी की नजरें अब ऐसे प्रत्याशियों पर टिकी है जो चुनाव में अपनी जीत निश्चित कर सकते हैं। पार्टी की तरफ से इसके लिए विधायकों का ऑडिट भी किया जाएगा। उसमें विधायकों का पूरा ब्योरा तैयार किया जाएगा और उन विधायकों को चुना जाएगा जो जनता की कसौटी पर पूरी तरह से खरा उतरेगा और उसके बेसिस पर ही प्रत्याशियों को टिकट दिया जाएगा।
बीजेपी ने शुरू कर दिया अपना काम
बीजेपी ने अभी से ही प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने विधायकों और अपने नेताओं की जिम्मेदारी को लेकर डीटेल्स इकट्ठा करने शुरू कर दिया है। साथ ही ये भी जानने की कोशिश की जा रही है कि कौन से विधायक कैसा काम करते हैं। लोगों में उनको पसंद किया जाता है या नहीं। पार्टी के कामों और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कौन से विधायक कितने ज्यादा एक्टिव हैं। अगर टिकट दिया जाता है तो उनकी जीत की कितनी संभावना होगी।
कैसे होगा टिकट का वितरण?
टिकट के वितरण के बारे में जानें तो मिली जानकारियों के मुताबिक, सभी विधायकों को ऑडिट की जिम्मेदारी सरकार को दी गई है और बहुत ही कॉन्फिडेंशियल तरीके से इस पर काम किया जाएगा। विधायकों का आंकलन भी तीन हिस्सों में किया जाएगा, जो कि 'ए', 'बी' और 'सी' में बांटा जाएगा। साथ ही टिकट देने से पहले पार्टी की तरफ से विरोध दलों के उम्मीदवारों और इलाकों के जातीय समीकरण का भी आंकलन किया जाएगा।
क्या है इस ऑडिट का उद्देश्य?
ऑडिट के उद्देश्य के बारे में जानें तो, पहली और दूसरी ऑडिट में देखा जाएगा कि विधायकों का अपने क्षेत्र के प्रति क्या रवैया है और वो कैसे काम कर रहे हैं। साथ ही ये देखा जाएगा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास के लिए कितने आवंटित की हुई कितनी राशि का उपयोग किया है, जनता से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने एक्टिवली फैसला लिया है। जनता की दिक्कतों का कैसे निवारण किया है। साथ ही ये भी देखा जाएगा कि अगर पार्टी की तरफ से उनको टिकट दिया जाता है तो क्या वो चुनाव जीतने की क्षमता रखते हैं या नहीं रखते हैं।
Created On :   19 May 2025 3:57 PM IST