MP Chunav 2023: नरसिंहपुर के करेली में यूपी के सीएम की जनसभा, योगी बोले- कांग्रेस समस्या, भाजपा समाधान

नरसिंहपुर के करेली में यूपी के सीएम की जनसभा, योगी बोले- कांग्रेस समस्या, भाजपा समाधान
नरसिंहपुर के करेली में यूपी के सीएम की जनसभा

डिजिटल डेस्क, नरसिंहपुर। जिले की चारों विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने बुधवार को करेली पहॅुंचे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को समस्या तथा भाजपा को समाधान बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को सिर्फ समस्याएं दी हैं, जबकि भाजपा समस्याओं का समाधान कर रही है। अपने 15 मिनट के भाषण में कांग्रेस पर हमलावर होते हुए योगी ने कहा, कांग्रेस के पास लोककल्याण का विजन नहीं। कांग्रेस की अति सत्ता लिप्सा न होती तो जो कार्य आज हो रहे हैं, वे पहले भी हो सकते थे, लेकिन कांग्रेस ने कभी देश के बारे में नहीं सोचा, कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 1947 में सोमनाथ मंदिर के विकास की योजना तैयार की, लेकिन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उसका विरोध किया। भाजपा ने समस्याओं के सहारे सत्ता पाने का षडयंत्र कभी नहीं किया, लेकिन कांग्रेसी यही करते रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस के गुंडाराज और आतंक से जिस तरह संघर्ष किया है, वो प्रेरणादायी हैं। नंगे पांव ही सडक़ों पर निकल पडऩे वाले प्रहलाद ने कभी ये नहीं सोचा कि विधायक, सांसद और मंत्री बनना है। हमें गरीबों का कल्याण और मातृशक्ति के स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाना है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी आदि भी उपस्थित रहे।

भाजपा का विजन स्पष्ट

योगी ने कहा, भाजपा के पास स्पष्ट विजन हे। वह विकास की बात औा काम दोनों करती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की बात बताते हुए कहा, जैसे ही डबल इंजन की भाजपा सरकार आई, समस्याओं के समाधान होने लगे। जब पता चला कि राहुल गांधी केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने गए हैं तब मुझे लगा कि ये अच्छा है कि राहुल भी समझ गए कि उनके लिए सही रास्ता क्या है। मप्र में शिवराज सरकार ने महाकाल लोक का भव्य निमरण कराया। काशी में शिवजी की अनूठी छटा दिखाई दे रही है। विकास की योजनाओं की बात करें तो हाईवे, रेलवे, एम्स की संख्या बढ़ रही है। पर्यटन की दृष्टि से भी हम नई ऊंचाईयों को स्पर्श कर रहे हैं। पांच सौ सालों के संघर्ष के बाद वो शुभ दिन आ गया है, जब हम राममंदिर का निर्माण कर रहे हैं। 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे।

Created On :   8 Nov 2023 4:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story