हिमाचल प्रदेश: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तीन दिवसीय चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर रहेंगे

By - Bhaskar Hindi |3 Jun 2025 3:38 PM IST
- डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना 1 दिसंबर, 1985 को हुई
- बागवानी, वानिकी में शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार शिक्षा को बढ़ावा
- विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों से भी करेंगे संवाद
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 5 जून से 7 जून तक चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को इलकी जानकारी दी।
मिली जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की यात्रा के दौरान उनकी पत्नी और डॉ. सुदेश धनखड़ भी साथ होंगी। अपने दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों से भी संवाद करेंगे।
आपको बता दें डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना 1 दिसंबर, 1985 को हुई। इस यूनिवर्सिटी के स्थापना का उद्देश्य बागवानी, वानिकी और संबंधित विषयों के क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार शिक्षा को बढ़ावा देना था।
Created On :   3 Jun 2025 2:07 PM IST
Next Story