राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस पर बवाल, कांग्रेस विधायक ने स्मृति ईरानी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, सियासत गरमाने के पूरे आसार

राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस पर बवाल, कांग्रेस विधायक ने स्मृति ईरानी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, सियासत गरमाने के पूरे आसार
  • कथित फ्लाइंग किस पर हंगामा
  • बिहार कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल

डिजिटल डेस्क, पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित लोकसभा में फ्लाइंग किस मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बिहार के नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा है कि, राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं है अगर उन्हें किस करना ही होगा तो वो बूढ़ी महिला को क्यों करेंगे।

इसके अलावा कांग्रेस महिला विधायक ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। नीतू सिंह के इस बयान से देश की सियासत, एक बार फिर गरमाने की संभावना है। बीते दिन अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को लोकसभा में जमकर घेरा था। मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों पर सरकार से सवाल पूछे थे। इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल पर गंभीर आरोप लगाया कि, सदन से निकलते समय राहुल ने महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दिया जो उनका स्त्री के प्रति आचरण को दर्शाता है। इस घटना और आरोप के बाद हर तरफ से प्रतिक्रिया आई। इसी सिलसिले में बिहार कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो अब सियासत में बवाल करा सकता है।

'राहुल के पास लड़की की कमी नहीं'

राहुल गांधी के मसले पर कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने एक निजी न्यूज चैनल से खास बातचीत में कहा कि, राहुल गांधी पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। अगर राहुल को फ्लाइंग किस देना ही होगा तो वो किसी लड़की को देते, 50 साल बुर्जुग महिला को क्यों देंगे? सिंह ने आगे कहा कि, राहुल के पास लड़की की कमी नहीं, अगर ध्यान से वीडियो देंखे तो कुछ और ही दिखता है।

स्मृति ईरानी पर नीतू सिंह के बिगड़े बोल

कांग्रेस विधायक यहीं नहीं रुकी उन्होंने स्मृति ईरानी को भी इस मामले में घसीट लिया और उन पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। नीतू सिंह ने एबीपी से कहा, "जो महिला दोस्त स्मृति ईरानी की सहेली थी उसके पति को ही लेकर स्मृति ईरानी भाग गईं, फिर शादी की यह किसी से छुपा नहीं है। ऐसी महिला हमारे राहुल जी पर कटाक्ष करती है। ऐसी महिला को तो खुद ही शर्म आना चाहिए।"

'बीजेपी का षडयंत्र'

विधायक नीतू सिंह ने दावा किया कि ये भारतीय जनता पार्टी की ओर से राहुल गांधी की छवि धूमिल करने की साजिश है और कुछ नहीं। उन्होंने ये भी कहा कि, तीन महीने से जल रहे मणिपुर से देश का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी का ये षडयंत्र है लेकिन अब देश जाग चुका है। इनके मंसूबे कभी नहीं पूरे होंगे।

Created On :   11 Aug 2023 6:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story