लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने छोड़ा पार्टी का साथ, भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने छोड़ा पार्टी का साथ, भाजपा में हुए शामिल
  • कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका
  • विभाकर शास्त्री ने छोड़ा पार्टी का साथ
  • आज ही भाजपा में हो सकते हैं शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ ही महीनों के भीतर देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन इससे पहले कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक कई बड़े झटके लगते ही जा रहे हैं। जहां बीते दिनों महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता अशोक चव्हाण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोत विभाकर शास्त्री ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। चव्हाण की तरह विभाकर भी कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

बुधवार को विभाकर शास्त्री ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट शेयर करके कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया। विभाकर ने अपने पोस्ट में लिखा, "माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है।"

बीते सोमवार को इस्तीफे के कुछ ही देर घंटों बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हो गए थे। उसी तरह विभाकर शास्त्री ने भी इ्स्तीफे का एलान करते ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने के बाद विभाकर शास्त्री ने कहा, "मुझे लगता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मैं लाल बहादुर शास्त्री के 'जय जवान, जय किसान' के दृष्टिकोण को और मजबूत करके देश की सेवा कर पाऊंगा।"

Created On :   14 Feb 2024 7:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story