बिहार विधानसभा चुनाव 2025: वोटर अधिकार यात्रा का तीसरा दिन, यात्रा को लोगों का अपार प्यार और समर्थन मिल रहा है- आरजेडी

- यात्रा गया से शुरू होकर आगे तक जाएगी, लोगों का मिल रहा है समर्थन- कन्हैया कुमार
- आरजेडी नेता ने बीजेपी पर साधा निशाना, पहले चुनाव आयोग की चोरी की और अब वोटों की चोरी की जा रही है
- लोकतंत्र की हत्या करना आसान नहीं, लोगों के दिलों में बसता है लोकतंत्र
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने वोटर अधिकार यात्रा पर कहा यात्रा को लोगों का अपार प्यार और समर्थन मिल रहा है। लोग समझ रहे हैं कि कैसे भाजपा वालों ने पहले चुनाव आयोग की चोरी की और अब वोटों की चोरी की जा रही है। जनता जागरूक है और यहां से लोकतंत्र को नष्ट नहीं होने दिया जाएगा।
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उन्होंने कहा उन्होंने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। न तो उन्होंने और न ही उनके वकीलों ने अभी तक अदालत में हमारे द्वारा दिए गए तथ्यों और तर्कों का जवाब पेश किया है। ज्ञानेश कुमार ने केवल वही पढ़ा है जो उन्हें PMO से मिला है। अगर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है, तो बताएं, इसमें शर्म की क्या बात है?
#WATCH | गया, बिहार: RJD नेता तेजस्वी यादव ने वोटर अधिकार यात्रा पर कहा, "यात्रा को लोगों का अपार प्यार और समर्थन मिल रहा है। लोग समझ रहे हैं कि कैसे भाजपा वालों ने पहले चुनाव आयोग की चोरी की और अब वोटों की चोरी की जा रही है। जनता जागरूक है और यहां से लोकतंत्र को नष्ट नहीं होने… pic.twitter.com/zKt6MdFF8x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ बिहार की जनता के हक की आवाज बुलंद कर रही है। हमारा संकल्प है- वोट चोरी रोकना और वोट चोरों को गद्दी से हटाना। हम जनता के साथ मिलकर ये लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे।
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने वोटर अधिकार यात्रा पर कहा वोटर अधिकार यात्रा का आज तीसरा दिन है। यह यात्रा गया से शुरू होकर आगे तक जाएगी। यात्रा सासाराम से शुरू हुई थी और हम जब आगे बढ़ रहे हैं तो जिस तरह से लोग यात्रा का समर्थन कर रहे हैं, लोग यात्रा देखने के लिए अपने घरों से निकल रहे हैं उसे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं उससे साफ़ है कि इस देश में लोकतंत्र की हत्या करना आसान नहीं है क्योंकि यहां के लोगों के दिलों में लोकतंत्र बसता है।
Created On :   19 Aug 2025 10:54 AM IST