लोकसभा चुनाव 2024: 5वें चरण की 49 सीटों पर 20 मई को होगा मतदान, आज शाम थमेगा चुनावी प्रचार का शोर

5वें चरण की 49 सीटों पर 20 मई को होगा मतदान, आज शाम थमेगा चुनावी प्रचार का शोर
  • आज शाम पांच बजे थम जाएगा पांचवें चरण का प्रचार
  • सबसे अधिक सीटें उत्तर प्रदेश
  • 5 वें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। मतदान शुरु होने के दो दिन पहले यानि आज शाम पांच बचे पांचवें चरण का चुनावी प्रचार थम जाएगा।पांचवें चरण में आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर 20 मई को मतदान होना है।

पांचवें चरण में 695 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, इस चरण में सबसे अधिक सीटें उत्तरप्रदेश की है,यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है, जहां कुल 144 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई हाई-प्रोफाइल चेहरों की किस्मत दांव पर हैं। आपको बता दें लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो गए हैं। वहीं पांचवें दौर का चुनाव प्रचार आज थम जाएगा। इस चरण में आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर मतदान 20 मई को होना है।

रायबरेली से राहुल गांधी

यूपी की रायबरेली संसदीय सीट की चर्चा सूबे के साथ पूरे देश में चर्चित है। यहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे है। वहीं आपको बता दें यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट इकलौती सीट है जिस पर 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

उत्तर प्रदेश की जिन सीटों की सबसे ज्यादा चर्चा होती है, उनमें से एक रायबरेली लोकसभा सीट भी है। ये राज्य की इकलौती सीट है जहां 2019 में कांग्रेस को जीत मिली थी। तब सोनिया गांधी यहां से जीतकर लोकसभा पहुंची थीं। सोनिया अब राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुकी हैं। कांग्रेस ने काफी इंतजार के बाद रायबरेली से राहुल गांधी को चुनाव मैदान उतारा है। भाजपा ने यहां दिनेश प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। एमएलसी दिनेश प्रताप फिलहाल योगी सरकार में मंत्री हैं। 2019 में रायबरेली सीट पर कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी ने भाजपा के दिनेश प्रताप को हराया था। पिछले चुनाव में यहां 54.08% मतदान हुआ था।

लखनऊ से राजनाथ सिंह

पांच वें चरण में उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सबसे चर्चित चेहरा बने हुए है। बीजेपी के राजनाथ के सामने सपा के रविदास मेहरोत्रा है। मंत्री रह चुके मेहरोत्रा फिलहाल लखनऊ मध्य विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं। बहुजन समाज पार्टी ने लखनऊ में सरवर मलिक को उम्मीदवार बनाया है। 2019 लोकसभा चुनाव में लखनऊ संसदीय सीट से बीजेपी के राजनाथ सिंह ने जीत हासिल की थी। तब लखनऊ सीट पर 54.78% मतदान हुआ था।

अमेठी से स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री और अमेठी की मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी एक बार फिर बीजेपी के टिकट पर यहां से चुनावी मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस से केएल शर्मा चुनावी मैदान में है। बीएसपी ने नन्हे सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मात दी थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां 54.08% मतदान हुआ था।

Created On :   18 May 2024 4:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story