बिहार सियासत: कर्पूरी ठाकुर के बहाने नीतीश के निशाने पर कौन? प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद, कांग्रेस पर उठाए सवाल

कर्पूरी ठाकुर के बहाने नीतीश के निशाने पर कौन? प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद, कांग्रेस पर उठाए सवाल
  • कर्पूरी ठाकुर के बहाने नीतीश के निशाने पर कौन?
  • भारत रत्न देने को लेकर प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद
  • परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मंगलवार शाम मरणोपरांत भारत रत्न देने का एलान किया गया था। केंद्र सरकार ने यह फैसला उनकी 100वीं जयंती से ठीक पहले लिया गया था। आज कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती है। इस बेहद ही खास दिन से पहले केंद्र सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा है। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर हमला करते हुए कई सवाल उठाए हैं।

नीतीश ने कहा पीएम को धन्यवाद

नीतीश कुमार ने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ''पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। हम हमेशा से ही स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद।"

नीतीश का परिवारवाद पर हमला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सवाल उठाया कि आज कर्पुरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जा रहा है। 70 सालों से कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में भारत रत्न क्यों नहीं दिया। नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर कहा कि कर्पुरी ठाकुर एक ऐसे व्यक्ति थे। जिन्होंने अपने परिवार को कभी आगे नहीं बढ़ाया। राजनीति में आज बहुत से ऐसे लोग हैं। जो अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

यही नहीं नीतीश ने आगे कहा कि उनके बेटे को आगे हमने बढ़ाया है। हमने कर्पूरी राज से सीखकर अपने परिवार में कभी किसी को आगे नहीं बढ़ाया है। यह बातें नीतीश ने जेडीयू की कर्पूरी जयंती पर आयोजित रैली के दौरान कही है।

नीतीश ने किया होगा बीजेपी पर कटाक्ष

नीतीश ने परिवारवाद को लेकर किस पर कटाक्ष किया, ये खुद उन्होंने स्पष्ट नहीं किया। लेकिन बिहार के PHED मंत्री ललीत यादव का कहना है कि सबसे ज्यादा परिवारवाद बीजेपी में है। नीतीश कुमार ने बीजेपी पर कटाक्ष किया होगा। बता दें कि कर्पूरी ठाकुर के बेटे और जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर से प्रधानमंत्री ने फोन पर बात की है। पीएम ने रामनाथ ठाकुर को सपरिवार पीएम आवास आने का न्योता भी दिया है।

Created On :   24 Jan 2024 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story