विधानसभा चुनाव सर्वे: सिर्फ 1% ज्यादा वोट से मध्यप्रदेश में बीजपी पर फिर भारी पड़ेगी कांग्रेस, सर्वे में आए हैं और भी कई चौंकाने वाले नतीजे

सिर्फ 1% ज्यादा वोट से मध्यप्रदेश में बीजपी पर फिर भारी पड़ेगी कांग्रेस, सर्वे में आए हैं और भी कई चौंकाने वाले नतीजे
  • बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
  • एक फीसदी वोट से आगे कांग्रेस- सर्वे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस पार्टी निरंतर सरकार की खामियों को उजागर करने में लगी हुई है ताकि बीजेपी के खिलाफ माहौल बनाया जा सके। साल 2018 के चुनाव से सीख लेते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ये सुनिश्चित करने में लगी हुई हैं ताकि बहुमत के आकंड़े से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर अपने चिर प्रतिद्वंदी को पीछे किया जा सके। एमपी इलेक्शन को ध्यान में रखते हुए टाइम्स नाउ ईटीजी ने एक सर्वे किया है। जिसके मुताबिक, अगर प्रदेश में आज चुनाव होते हैं तो बीजेपी पर कांग्रेस आसानी से बढ़त बना सकती है लेकिन दोनों पार्टियों के बीच फासला बहुत कम रहेगा।

यह सर्वे दो महीने तक किया गया है। इस सर्वे की अंतिम तारीख 20 सितंबर है यानी इतनी ही तारीख तक एमपी के लोगों का मूड सर्वे के जरिए जाना गया है। दो महीने सर्वे करने के दौरान पाया गया है कि इस बार कांग्रेस बीजेपी से आगे निकलते हुए सरकार बनाने में कामयाब होती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन मजे की बात ये है कि कांग्रेस-बीजेपी के बीच वोट शेयर का अंतर महज एक फीसदी ही है। बताया जा रहा है कि इस बार का चुनाव बड़ा ही नेक टू नेक रहने वाला है।

कांग्रेस देगी बीजेपी को मात?

टाइम्स नाउ ईटीजी के सर्वे के मुताबिक, अगर एमपी में आज चुनाव होते हैं तो कांग्रेस को 43. 8 वोट प्रतिशत के साथ 118 से 128 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीजेपी को 42.8 फीसदी वोट के साथ 102 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस-बीजेपी के अलावा आम आदमी पार्टी, बसपा और सपा को कुछ मिलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन वोट प्रतिशत काफी शानदार दिख रहे हैं। सर्वे के मुताबिक, अन्य को 13.40 वोट प्रतिशत मिल सकते हैं। जिसमें 0 से 2 सीटें भी शामिल हैं।

पार्टी

सीट

वोट प्रतिशत

कांग्रेस

118 से 128

43. 8

बीजेपी

102 से 110

42.8

अन्य (सपा, बसपा, आप)

0 से 2

13.40

पिछले विधानसभा चुनाव के क्या कहते हैं आकंड़े?

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की थी लेकिन राजनीतिक हालात और तत्कालिन कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने की वजह से पूरे तरह से हालात बदल गए और एक बार फिर से कांग्रेस को मात देकर बीजेपी एमपी की सत्ता पर काबिज हो गई। पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने एमपी की 230 सीटों में से 114 सीटें मिली थी। यह 15 सालों बाद ऐसा मौका आया जब प्रदेश में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी थी। लेकिन करीब डेढ़ साल के बाद ही उसे सत्ता से हाथ धोना पड़ा। वहीं बीजेपी को साल 2018 के चुनाव में 109 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जबकि उसे 2013 विधानसभा चुनाव से 56 सीटों का नुकसान हुआ था।

Created On :   30 Sep 2023 8:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story