संविधान दिवस: सुप्रीम कोर्ट में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया अनावरण

सुप्रीम कोर्ट में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया अनावरण
  • संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया अनावरण
  • सुप्रीम कोर्ट में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का उद्घाटन किया। देशभर की सरकारी इमारतों और संवैधानिक संस्थानों में संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं लगी हुई हैं, आजादी के 76 साल बाद देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में उनकी प्रतिमा स्थापित हुई है। रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 7 फीट ऊंची प्रतिमा पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मौजूद रहे।

देश के पहले कानून मंत्री बाबासाहेब डॉ आंबेडकर की यह प्रतिमा सुप्रीम कोर्ट की मुख्य इमारत के सामने स्थित लॉन में ज्यूरिस्ट के रूप में दिखाई दे रही है। तीन फुट ऊंचे बेस पर डॉ आंबेडकर की प्रतिमा वकील की वेशभूषा में है। उन्होंने वकील की तरह गाउन और बैंड पहना हुआ है और एक हाथ में संविधान की प्रति है। सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पहल पर यह प्रतिमा स्थापित हुई।

सुप्रीम कोर्ट परिसर में अब तक दो प्रतिमाएं लगी हैं। एक मदर इंडिया का म्यूरल है जो भारतीय मूल के ब्रिटिश मूर्तिकार चिंतामणि कर ने बनाई थी। दूसरी प्रतिमा महात्मा गांधी की है। इसे भी ब्रिटिश प्रतिमाकार ने बनाया था। वहीं बाबासाहेब की प्रतिमा भारतीय मूर्तिकार नरेश कुमावत ने बनाई है।

Created On :   26 Nov 2023 8:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story