रेसिपी: बारिश में नाश्ते में खाना है कुछ अच्छा, तो गेहूं के आटे से बनाएं ये आसान डोसा, 5 मिनट में बनकर हो जाएगा तैयार

  • घर पर बनाएं आटा डोसा
  • बारिश के समय नाश्ते में डोसा खाकर आ जाएगी मजा
  • आटा डोसा बनाने की सामग्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून का सीजन शुरू हो गया है। इस मौसम में सुबह और शाम दोनों की ही चाय पीने में बहुत अच्छा लगता है। अगर इसके साथ नाश्ता भी अच्छा मिल जाए तो मौसम के साथ चाय का भी मजा बढ़ जाए। अगर आपको कुछ अच्छा बनाने का मन है लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि क्या बनाएं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप आराम से घर पर ही आटा डोसा बना सकते हैं। इसको बनाने में सिर्फ और सिर्फ 5 मिनट लगेंगे। तो चलिए इस आटा डोसा को बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।

आटा डोसा बनाने के लिए सामग्री

1/2 कप - गेहूं का आटा

1/4 कप - सूजी

1.5 कप/380 मिली - पानी

स्वादानुसार नमक

1 बड़ा चम्मच - धनिया पत्ती

1/4 छोटा चम्मच - सांबर मसाला

1 छोटा चम्मच - नींबू का रस

तड़के के लिए

1 छोटा चम्मच - तेल

1/2 छोटा चम्मच - जीरा

1 - हरी मिर्च

1 - इंच अदरक

2-3 लहसुन

6-7 करी पत्ते

2 बड़ा चम्मच - प्याज

2 बड़ा चम्मच - गाजर

तेल

वीडियो क्रेडिट- Shyamlis Kitchen

Created On :   4 Jun 2025 6:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story