26 जनवरी को बनाएं तिरंगा बर्फी इस आसान रेसिपी से
By - Bhaskar Hindi |24 Jan 2023 7:19 AM
रेसिपी 26 जनवरी को बनाएं तिरंगा बर्फी इस आसान रेसिपी से
डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस को आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। इस दिन पूरे देश में जश्र्न का माहौल होता है। मिठाईयां बांटी जाती हैं शहीदों को याद किया जाता है। वैसे भी मिठाई के बिना तो कोई भी त्यौहार जैसे अधूरा सा लगता है। अगर आप भी 26 जनवरी को कुछ मिठा बनाने का सोच रहीं तो आप तिरंगा बर्फी बना कर तैयार कर सकती हैं। अगर आप इसे बना कर तैयार करती हैं तो ये सभी को पसंद आएगी और यूनिक भी लगेगी। इसे बनाने के लिए बेहद ही कम सामग्री की आवश्यकता होती है। और इसे बनाने में बेहद ही कम समय लगता है। ये खाने में भी बेहद स्वादिष्ट बनती है।
सामग्री
- दूध - 1 कप/250 मिली
- मिल्क पाउडर - 2 कप / 200 ग्राम
- घी - 3 बड़े चम्मच / 45 ग्राम
- चीनी - 1/2 कप
- अनसाल्टेड पिस्ते - 2 टेबल स्पून (उबले, छीले और प्यूरी किए हुए)
- सूखा नारियल - 3 टेबल स्पून (ताजा भी ले सकते हैं)
- केसर - चुटकी भर
- पानी - 1 बड़ा चम्मच
वीडियो क्रेडिट- CookingShooking
Created On : 24 Jan 2023 7:18 AM
Next Story