ICC Champions Trophy 2025 Finals Live: 212 रनों के स्कोर पर टीम इंडिया ने गंवाए 5 विकेट, श्रेयस और हार्दिक क्रीज पर मौजूद, इन्हीं दोनों पर टिकी टीम की उम्मीद

212 रनों के स्कोर पर टीम इंडिया ने गंवाए 5 विकेट, श्रेयस और हार्दिक क्रीज पर मौजूद, इन्हीं दोनों पर टिकी टीम की उम्मीद
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी जंग में आमने सामने हैं भारत और न्यूजीलैंड
  • मुकाबले में पहली पारी की हो चुकी है समाप्ती
  • कीवियों ने भारत के सामने सेट किया 252 रनों का टारगेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले जा रहे खिताबी जंग में कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान पर 251 रन बनाए हैं। इसी के साथ उन्होंने भारत के सामने 252 रनों का टारगेट सेट किया है।

भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत।

न्यूजीलैंड की टीम

विल यंग, ​​रचिन रविन्द्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी।

Live Updates

  • 9 March 2025 3:58 PM IST

    100 रनों के पार पहुंचा कीवियों का स्कोर

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने ये आंकड़ा 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर पार किया। इस वक्त टीम की ओर से टॉम लेथम और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। 

  • 9 March 2025 3:45 PM IST

    15 ओवरों के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में 15 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने इन 15 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं।

  • 9 March 2025 3:32 PM IST

    केन विलियमसन भी लौटे पवेलियन

    न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव के हाथों 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए।

  • 9 March 2025 3:27 PM IST

    भारत को मिली बड़ी सफलता

    चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव ने टीम इंडिया की झोली में एक और विकेट डाल दिया है। उन्होंने 11वें ओवर की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र को पवेलियन रवाना कर दिया है।

  • 9 March 2025 3:22 PM IST

    10 ओवरों के बाद भारत का स्कोर

    मुकाबले में 10 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 10 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। 

  • 9 March 2025 3:13 PM IST

    भारत को मिली पहली सफलता

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी जंग में टीम इंडिया को पहली सफलता मिल चुकी है। टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर सलामी बल्लेबाज विल यंग को पवेलियन रवाना किया।

  • 9 March 2025 3:08 PM IST

    बाल-बाल बचे रचिन रविंद्र

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी जंग में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज आउट होने से बाल-बाल बच गए। 

  • 9 March 2025 3:06 PM IST

    50 रनों के पार पहुंचा कीवियों का स्कोर

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी जंग में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने ये उपलब्धि 7 ओरवों में हासिल की। 

  • 9 March 2025 2:59 PM IST

    6 ओवरों के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच में 6 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक कीवियों ने बिना किसी नुकसान के 46 रन बना लिए हैं।

  • 9 March 2025 2:47 PM IST

    तीन ओवरों में न्यूजीलैंड का स्कोर

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे खिताबी जंग में 3 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन तीन ओवरों में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। 

Created On :   9 March 2025 1:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story