IPL 2025 Live: MI ने गंवाया दूसरा मुकाबला, गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से दर्ज की जीत

- आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला MI और GT के बीच खेला जा रहा है।
- अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा मुकाबला
- गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से दर्ज की जीत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से मुंबई इंडियंस को मात दे दिया है। दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेटों के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर केवल 160 रन ही बना सकी।
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर, राज बावा, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा, जसप्रित बुमरा, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, बेवोन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत।
गुजरात टाइटंस
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जानत, गेराल्ड कोएत्ज़ी। मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़।
Live Updates
- 29 March 2025 10:19 PM IST7 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोरमुकाबले में रन चेज करने के लिए मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस ने 7 ओवरों में 2 विकेटों के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। इस दौरान क्रीज पर खड़े बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टीम के लिए 24 रन बनाए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 11 रन बनाए हैं। 
- 29 March 2025 10:14 PM ISTखत्म हुआ मुकाबले का दूसरा पॉवर प्लेमुकाबले की दूसरी पारी का पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक गुजरात टाइटंस के दिए 197 रनों के टारगेट का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस ने 2 विकेटों के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। 
- 29 March 2025 10:05 PM IST5 ओवर में MI को लगा दूसरा झटकारन चेज के लिए मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा विकेट गंवा दिया। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकेल्टन को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। 5 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। इस दौरान ओवर की पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने आते ही छक्का जड़ दिया था। 
- 29 March 2025 9:52 PM IST2 ओवरों के बाद MI का स्कोरदूसरे ओवर में रन चेज के लिए मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस ने 1 विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं। इस दौरान बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कुल 2 चौके और एक छक्का जड़ा था। 
- 29 March 2025 9:44 PM ISTपहले ओवर में बोल्ड हुए हिटमैनरन चेज करने के लिए मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस ने पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया है। ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने हिटमैन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। पहले ओवर की दूसरे और तीसरे गेंद पर उन्होंने दो शानदार चौके लगाए थे। लेकिन चौथे गेंद पर वह बोल्ड हो गए। ओवर के अंत में टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन था। 
- 29 March 2025 9:41 PM ISTरन चेज के लिए मैदान में उतरी मुंबई इंडियंसआईपीएल 2025 के नौवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के दिए 197 रनों के टारगेट का पीछा करन के लिए मुंबई इंडियंस मैदान में आ चुकी है। टीम के लिए पारी की शुरुआत बल्लेबाज रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने की है। 
- 29 March 2025 9:27 PM ISTगुजरात टाइटंस ने MI के सामने खड़ा किया 196 रनों का टारगेटआईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेटों के नुकसान पर 196 रन बनाए। अब मुकाबले में जीत के लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को निर्धारित 20 ओवरों में 197 रनों की जरूरत है। मुकाबले के 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर रविश्रीनिवासन किशोर रन आउट हो गए थे। 
- 29 March 2025 9:22 PM IST20वें ओवर में GT ने गंवाया 7वां विकेटमुकाबले के 20वें और आखिरी ओवर में पहले बल्लेबाजी कर रही गुजरात टाइटंस की टीम ने अपना सातवां विकेट राशिद खान का गंवा दिया है। राशिद ओवर की चौथी गेंद पर 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 
- 29 March 2025 9:15 PM ISTदीपक चाहर ने मचाई तबाहीमुंबई इंडियंस के गेंदबाज दीपक चाहर ने 19वें ओवर में पहली और दूसरी गेंद पर लगातार दो विकेट लिए। पहले उन्होंने राहुल तेवतिया को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखाया। फर अगली ही गेंद पर उन्होंने रदरफोर्ड का भी विकेट हासिल किया। ओवर के अंत में टीम का स्कोर 6 विकेटों के नुकसान पर 186 रन है। 
- 29 March 2025 9:11 PM IST18वें ओवर में गुजरात टाइटंस को लगा तगड़ा झटकामुकाबले की पहली पारी में 18 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका दिया। इस दौरान उन्होंने अच्छे लय में खेल रहे साई सुदर्शन के पारी पर ब्रेक लगा दिया। सुदर्शन 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 18 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 4 विकेटों के नुकसान पर 179 रन है। 
Created On :   29 March 2025 6:49 PM IST















