IPL 2025 Live: MI ने गंवाया दूसरा मुकाबला, गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से दर्ज की जीत

- आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला MI और GT के बीच खेला जा रहा है।
- अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा मुकाबला
- गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से दर्ज की जीत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से मुंबई इंडियंस को मात दे दिया है। दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेटों के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर केवल 160 रन ही बना सकी।
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर, राज बावा, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा, जसप्रित बुमरा, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, बेवोन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत।
गुजरात टाइटंस
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जानत, गेराल्ड कोएत्ज़ी। मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़।
Live Updates
- 29 March 2025 9:05 PM IST17 ओवरों में गुजरात टाइटंस ने बनाएमुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरी गुजरात टाइटंस ने 17 ओवरों में 3 विकेटों के नुकसान पर 169 रन बना लिए हैं। 17वें ओवर में दो गगन चुंबी छक्के देखने को मिले थे। एक छक्का साई सुदर्शन के बल्ले से आया था तो दूसरा छक्का शेरफेन रदरफोर्ड ने जड़ा था। 
- 29 March 2025 8:54 PM IST16वें ओवर में पांड्या ने उखाड़ा शाहरुख का विकेटबटलर के बाद गुजरात जायंट्स के लिए क्रीज पर उतरे बल्लेबाज शाहरुख खान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की गेंद का शिकार हो गए। मुकाबले के 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर शाहरुख 7 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 16 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 3 विकेटों के नुकसान पर 151 रन है। 
- 29 March 2025 8:50 PM IST15वें ओवर में सुदर्शन ने जड़ा अर्धशतकमुकाबले के 15वें ओवर की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंंने अपनी फिफ्टी 33 गेंदों में पूरा किया। बटलर के आउट होने के बाद सुदर्शन का साथ देने के लिए बल्लेबाज शाहरुख खान क्रीज पर आ गए हैं। ओवर के अंत में टीम का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 140 रन है। 
- 29 March 2025 8:48 PM IST14वें ओवर में टीम ने गंवाया बटलर का विकेटमुकाबले के 14वें ओवर की पांचवीं गेद पर बल्लेबाज जोस बटलर 39 रन के स्कोर पर आउट हुए। ओवर के अंत में टीम का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 134 रन है। 
- 29 March 2025 8:38 PM IST13 ओवरों के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोरमुकाबले में पहले बैटिंग करने के लिए मैदान में उतरी गुजरात टाइटंस ने 13 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 121 रन जोड़ लिए हैं। इस वक्त टीम की ओर से क्रीज पर सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (48) और जोस बटलर (32) खड़े हैं। 
- 29 March 2025 8:29 PM IST11 ओवरों के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोरमुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओरवों में 101 रन बना लिए हैं। टीम ने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर 100 रनों का आंकड़ा छुआ। 
- 29 March 2025 8:22 PM ISTबटलर ने आते ही मचाई तबाहीमुकाबले में 10 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। कप्तान शुभमन गिल के आउट होने के बाद मैदान में उतरे जोस बटलर ने क्रीज पर आते ही तबाही मचानी शुरु कर दी। 10वें ओवर में उन्होंने एक छक्के और एक चौके के साथ अपनी पारी की शुरुआत की। ओवर के अंत में टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 92 रन है। 
- 29 March 2025 8:16 PM ISTमुंबई इंडियंस को मिली पहली सफलतामुकाबले में मुंबई इंडियंस को पहली सफलता हाथ लगी है। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर बल्लेबाजी कर रही टीम के कप्तान शुभमन गिल एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या का शिकार हो गए। इस दौरान वह काफी अच्छे लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। गिल 27 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह पर जोस बटलर टीम की पारी को आगे बढ़ाने के लिए मैदान में उतर गए हैं। ओवर के अंत में टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन है। 
- 29 March 2025 8:12 PM ISTखत्म हुआ आठ ओवरों का खेलमुकाबले में आठ ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन आठ ओवरों में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकसान के 75 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से शानदार अंदाज में बल्लबाजी कर रहे कप्तान शुभमन गिल ने इस दौरान 35 रन बनाए हैं। वहीं दूसरी छोर पर खड़े साई सुदर्शन ने 37 रन बनाए हैं। 
- 29 March 2025 8:07 PM IST7 ओवरों के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोरमुकाबले की पहली पारी में 7 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन सात ओवरों में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी गुजरात टाइटंस ने बिना विकेट गंवाए 71 रन जोड़ लिए हैं। गुजरात की टीम मैच में काफी अच्छे लय में दिखाई दे रही है। 
Created On :   29 March 2025 6:49 PM IST















