IPL 2025: RR के खिलाफ मैच में MI को लगा तगड़ा झटका, बाहर हुआ टीम का खतरनाक गेंदबाज, इस घातक लेग स्पिनर को मिली एंट्री

RR के खिलाफ मैच में MI को लगा तगड़ा झटका, बाहर हुआ टीम का खतरनाक गेंदबाज, इस घातक लेग स्पिनर को मिली एंट्री
  • RR के खिलाफ मैच में MI को लगा तगड़ा झटका
  • बाहर हुआ टीम के खतरनाक युवा गेंदबाज विग्नेश पुथुर
  • लेग स्पिनर रघु शर्मा को मिली एंट्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 50वें मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत हो रही है। लेकिन सवाई मानसिंह स्टेडियम पर गुरुवार को खेले जा रहे इस मैच से पहले हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम का एक धाकड़ गेंदबाज चोटिल हो गया है। जिसकी वजह से उसे टीम के बाहर भी होना पड़ गया।

ये गेंदबाज और कोई नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर हैं। जी हां, विग्नेश अपनी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी टीम ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की। साथ ही टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान किया है। बता दें, उनकी जगह टीम के स्पिन डीपार्टमेंट में लेग स्पिनर रघु शर्मा को जोड़ा गया है।

जानकारी के मुताबिक, विग्नेश की दोनों पिंडलियों की हड्डियों में तनाव हो गया था। जिसकी वजह से डॉक्टरों ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होकर आराम करने की सलाह दी। बता दें, विग्नेश ने इस सीजन में अब तक कुल 5 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 9.08 की इकॉनमी से कुल 6 शिकार किए हैं।

मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू करने वाले विग्नेश पुथुर अपने पहले ही मैच से छा गए थे। सीएसके के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में उन्होंने अपनी टीम को तीन बड़ी सफलताएं दिलाई थी। इस दौरान उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा जैसे बड़े बल्लेबाजों को अपनी फिरकी की जाल में फंसा लिया था।

बताते चलें, मुंबई इंडियंस ने विग्नेश की जगह लेग स्पिनर रघु शर्मा को टीम में जोड़ा है। रघु पंजाब और पुडुचेरी की डोमेस्टिक टीम की ओर से क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने अपने 11 फर्स्ट क्लास मैचों में 19.59 की औसत से 57 विकेट चटकाए हैं। वहीं, लिस्ट ए के 9 मैचों में उन्होंने 14 शिकार कर चुके हैं। जबकि टी-20 में उन्होंने अब तक 2 विकेट लिए हैं।

Created On :   1 May 2025 6:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story