टोक्यो ओलंपिक: तीन एथलीट कोरोना पॉजिटिव, दो ओलंपिक विलेज में, खेलों से संबंधित मामलों की संख्या बढ़कर 55 हुई

3 athletes test positive for COVID-19, 2 staying at Olympic Village
टोक्यो ओलंपिक: तीन एथलीट कोरोना पॉजिटिव, दो ओलंपिक विलेज में, खेलों से संबंधित मामलों की संख्या बढ़कर 55 हुई
टोक्यो ओलंपिक: तीन एथलीट कोरोना पॉजिटिव, दो ओलंपिक विलेज में, खेलों से संबंधित मामलों की संख्या बढ़कर 55 हुई
हाईलाइट
  • कुल संख्या अब बढ़कर 55 हो गई
  • टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का साया
  • तीन एथलीट कोरोना पॉजिटिव पाए गए

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का साया मंडरा रहा है। रविवार को गेम्स ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ने बताया कि तीन एथलीट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से दो एथलीट ओलंपिक विलेज में हैं। आयोजकों ने इन खिलाड़ियों की पहचान का खुलासा नहीं किया है। तीसरा संक्रमित एथलीट एक होटल में ठहरा हुआ हैं। OC के अनुसार खेलों से संबंधित COVID मामलों की कुल संख्या अब बढ़कर 55 हो गई है।

OC की अपलोड की गई COVID-19 पॉजिटिव केस लिस्ट के अनुसार, एक दिन में कुल 10 मामलों का पता चला है। तीन एथलीट के अलावा इनमें पांच लोग खेल से संबंधित कर्मचारी है। एक कॉन्ट्रेक्टर और एक पत्रकार भी इसमें शामिल हैं। आयोजकों ने यह नहीं बताया कि विलेज में रहने वाले दो संक्रमित एथलीटों को कहीं और क्वारंटाइन किया जाएगा या नहीं। इससे एक दिन पहले ओलंपिक विलेज में एक नॉन-एथलीट कोरोना से संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उसे परिसर से बाहर शिफ्ट कर दिया गया था।

टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय एथलीटों का पहला जत्था शनिवार को रवाना हुआ और आज सुबह यहां पहुंच गया है। 90 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल में तीरंदाज, दो हॉकी टीमें, टेबल टेनिस खिलाड़ी और तैराक शामिल है। निशानेबाज और मुक्केबाजों ने भी आज सुबह क्रोएशिया और इटली से अपने-अपने ट्रेनिंग बेस से लैंड किया। बता दें कि टोक्यों ओलंपिक का आगाज 23 जुलाई को होगा। जापान में कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से इसे बिना दर्शकों के आयोजित किया जा रहा है।
 

Created On :   18 July 2021 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story