कोविड-19 के खिलाफ फीफा के अभियान से जुड़े छेत्री

Chhetri associated with FIFAs campaign against Kovid-19
कोविड-19 के खिलाफ फीफा के अभियान से जुड़े छेत्री
कोविड-19 के खिलाफ फीफा के अभियान से जुड़े छेत्री
हाईलाइट
  • कोविड-19 के खिलाफ फीफा के अभियान से जुड़े छेत्री

बेंगलुरु, 24 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री को फुटबाल की नियामक संस्था फीफा द्वारा कोविड 19 महामारी के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान में शामिल किया गया है। छेत्री के अलावा इसमें 28 मौजूदा और पूर्व फुटबाल खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

फीफा और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया है, जिसमें ये मशहूर फुटबालर लोगों को इस भयानक बीमारी से बचाव के लिए पांच जरूरी कदम उठाने का अनुरोध कर रहे हैं।

इस अभियान की शुरूआत स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित डब्ल्यूएचओ मुख्यालय में की गई।

फीफा अध्यक्ष जियान्नी इन्फेन्टिनो ने कहा, हमें कोरोनावायरस से निपटने के लिए एक टीम के रूप में काम करना होगा। फीफा ने डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर यह प्रयास किया है क्योंकि स्वास्थ्य पहले आता है। मैं दुनिया भर के फुटबाल समुदाय से इस संदेश को आगे बढ़ाने का आग्रह करता हूं। इस अभियान में कुछ महान खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं।

फीफा द्वारा चुने गए ये 28 खिलाड़ी 11 भाषाओं में वीडियों के माध्यम से लोगों को कोरोना से लड़ने के लिए संदेश देंगे। इनमें भारतीय कप्तान छेत्री के अलावा अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, विश्व कप विजेता फ्लिप लाम, इकेर कासिलास और स्पेनिश डिफेंडर कार्लेस पुयोल शामिल हैं।

Created On :   24 March 2020 5:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story