- दिल्ली: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी।
- बैरीकेड हटा कर, युवा किसानों ने किया दिल्ली में प्रवेश, देश में पहली बार गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड
- पेट्रोल, डीजल के दाम में बड़ी वृद्धि, दिल्ली में 86 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल, मध्यप्रदेश में 94 रुपए लीटर
- 7 महीनों में भारत में कोविड के सबसे कम 9 हजार मामले दर्ज
- यूपी: नई आबकारी नीति 1 अप्रैल से होगी लागू, घर में रख सकेंगे शराब की 12 बोतल
FIFA WC : रोमांचक मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 2-1 से हराया
हाईलाइट
- FIFA World Cup 2018 के ग्रुप ई के मैच में एक गोल से पिछड़ने के बावजूद स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 2-1 से हरा दिया।
- स्विट्जरलैंड के लिए पहला गोल ग्रेनिट शाका ने 52वें मिनट में किया था।
- शुक्रवार को यह तीसरे मुकाबला रूस के कलिनिन्ग्राद स्टेडियम में हुआ था।
डिजिटल डेस्क, कलिनिन्ग्राद। FIFA World Cup 2018 के ग्रुप ई के मैच में एक गोल से पिछड़ने के बावजूद स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 2-1 से हरा दिया। स्विट्जरलैंड के लिए पहला गोल ग्रेनिट शाका ने 52वें मिनट में किया था। इसके बाद दूसरा और निर्णायक गोल शकीरी ने 90वें मिनट में किया। इस गोल के साथ ही स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 2-1 से हरा दिया।
शुक्रवार को यह तीसरे मुकाबला रूस के कलिनिन्ग्राद स्टेडियम में हुआ था। इस मैच में सर्बिया ने शानदार शुरुआत करते हुए अपना एकमात्र गोल मैच के 5वें मिनट में कर दिया था। यह गोल एलेक्सांद्र मिट्रोविच ने शानदार हेडर के साथ किया। ये विश्व कप का तीसरा सबसे तेज गोल था। इससे पहले रोनाल्डो के दो चौथे मिनट में गोल किए थे। इस समय स्विट्जरलैंड 0-1 से पिछड़ गई थी। यहां से सभी फेंस कुछ उदास हो गए थे। इसके बाद स्विट्जरलैंड की ओर से ग्रेनिट शाका ने 52वें मिनट में और शकीरी ने 90वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलाई।
स्विट्जरलैंड टीम : योन सोमर, स्टीफन लिचस्टीनर, मौनेल अकंजी, हरिस सेफरोविच, ग्रेनिट शाका, वैलोन बेहरामी, रिकार्डो रॉड्रिगेज, स्टीवन जूबर, ब्लेरिम डिजेमेली, फैबियन शार, झेरडन शकीरी।
सर्बिया टीम : व्लादिमिर स्टोजकोविच, डुस्को टोसिक, लुका जोविच, ब्रैनिस्लैव इवानोविच, एलेक्सांद्र मिट्रोविक, दुसन तादिक, एलेक्जेंड्र कोलारोव, लुका मिलिवोजेविक, फिलिप कोस्टिक, निकोला मिलेनकोविच, निमनजा मैटिक।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।