IPL नीलामी खत्म : गेल को मिला खरीददार, ये बड़े खिलाड़ी नहीं बिक पाए

ipl 2018 auction live updates chris gayle sold and jaydev unadkat expensive
IPL नीलामी खत्म : गेल को मिला खरीददार, ये बड़े खिलाड़ी नहीं बिक पाए
IPL नीलामी खत्म : गेल को मिला खरीददार, ये बड़े खिलाड़ी नहीं बिक पाए

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 11वें सीजन के लिए दूसरे दिन खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरु में खत्म हो गई है। पहले दिन जहां इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सबसे महंगे बिके थे, तो वहीं दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट 11.5 करोड़ रुपए के साथ सबसे मंहगे खिलाड़ी रहे हैं। पहले दिन अनसोल्ड रहे वेस्ट इंडिज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को दूसरे दिन खरीददार मिल गया। गेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीद लिया।

वहीं ऐसे भी कई बड़े नामचीन खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हें उनकी बेस प्राइस पर भी कोई खरीदने के लिए तैयार नहीं हुआ है। इनमें साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन, न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मॉर्श जैसे खिलाड़ी शामिल रहे हैं,जबकि न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल और भारतीय खिलाड़ी वरुण एरॉन को लगातार तीसरी साल किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने नहीं खरीदा है। इनके अलावा श्रीलंकाई कप्तान तिसारा परेरा भी अनसोल्ड ही रहे हैं।


क्रिस गेल समेत इन खिलाड़ियों पर लगी बोली...
 

  • किंग्स इलेवन पंजाब ने क्रिस गेल उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा। तीसरी बार शामिल हुई गेल की बोली
  • जैवन सीयरलेस (30 लाख बेस प्राइस) को बेस प्राइस में कोलकाता नाइट राइडर ने लिया
  • 20 लाख बेस प्राइस वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी मंजूर डार किंग्स इलेवन पंजाब ने बेस प्राइस में खरीदा
  • 20 लाख के बेस प्राइस वाले निदीष एम डी दिनेशन को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइज में खऱीदा
  • दुष्मांता चमीरा (बेस प्राइस- 50 लाख) को राजस्थान रॉयल्स ने बेस प्राइस में खरीदा
  • पवन देशपांडे को 20 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खरीदा।
  • आर्यमन विक्रम बिरला को 30 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
  • जतिन सक्सेना को 20 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
  • चेतेन्य बिश्नोई को बेस प्राइस 20 लाख में चेन्नै ने खरीदा।
  • तेज गेंदबाज मोनू सिंह को 20 साल के बेस प्राइस में चेन्नै सुपर किंग्स ने खरीदा।
  • ऑल राउंडर क्षितिज शर्मा को चेन्नै ने 20 लाख में खरीदा.
  • हैदराबाद के मेहदी हसन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा.
  • तेज गेंदबाज मोहसिन खान को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा
  • ऑलराउंडर खिलाड़ी महिपाल लमोर को बेस प्राइस 20 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
  • इंग्लैड के फास्ट बोलर मार्क वुड (1.5 करोड़- बेस प्राइस) को चेन्नैसुपरकिंग्स ने लिया
  • 20 लाख बेस प्राइस वाले अनुकूल रॉय को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस में लिया
  • 20 लाख वाले प्राइस वाले मयंक डागर को बेस प्राइस में किंग्स XI पंजाब ने खरीदा
  • स्पिन बोलर प्रदीप साहू 20 लाख बेस प्राइस पर खरीदा
  • श्री लंका के स्पिन बोलर अकीला धनंजय (50 लाख बेस प्राइस) को बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस ने लिया
  • 50 लाख बेस प्राइस वाले बेन लॉफलिन को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
  • 20 लाख बेस प्राइस वाले मयंक मारकण्डेय को मुंबई इंडियंस ने खरीदा
  • तेज गेंदबाज स्यान घोष जिनका बेस प्राइस 20 लाख है, दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलेंगे, बेस प्राइस में खरीदा
  • बिपुल शर्मा को बेस प्राइस 20 लाख में सन राइजर्स हैदरादबाद ने खरीदा
  • आदित्य तारे 20 लाख बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस के हुए
  • विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को रॉयल चैलेंजर पंजाब ने 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा
  • स्पिन गेंदबाज इश सोढ़ी (बेस प्राइस 50 लाख) को नहीं मिला खरीददार



इन खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार...

  • साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन (बेस प्राइस) 1 करोड़ बिना बिके ही रह गए
  • न्यू जीलैंड के कोरी एंडरसन, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ था, अनसोल्ड रह गए
  • ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मॉर्श फिर रहे अनसोल्ड
  • श्री लंका के ऑलराउंडर खिलाड़ी थिसारा परेरा रहे अनसोल्ड
  • 20 लाख के प्राइस वाले बाबा अपराजित अनसोल्ड
  • वरुण एरॉन को तीसरी बार भी नहीं मिला बिडिंग के लिए कोई खरीददार
  • न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल तीसरी बार भी अनसोल्ड रहे
  • ऑलराउंड खिलाड़ी जैक वाइल्डरमथ रहे अनसोल्ड
  • बाबा इंद्रजीत (20 लाख बेस प्राइस) रहे अनसोल्ड
  • ऑलराउंडर खिलाड़ी प्रत्यूष सिंह को नहीं मिले खरीददार
  • तेज गेंदबाज अशोक डिंडा जिनका प्राइस 50 लाख था वह भी रहे अनसोल्ड
  • अफगानिस्तान के बल्लेबाज नजीबुल्लह जादरान अनसोल्ड
  • तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर को भी नहीं मिला कोई खरीददार
  • अफगानिस्तान के गुलबदीन नायब को नहीं मिला कोई खरीददार।
  • अनसोल्ड रह गए चिराग गांधी
  • श्री लंका के दुष्मांता को नहीं मिला खरीददार
  • 20 लाख बेस प्राइस वाले हिम्मत सिंह को नहीं मिला खरीददार
  • फास्ट बोलर केसरिक विलियम्स (50 लाख बेस प्राइस वाले) अनसोल्ड
  • 20 लाख बेस प्राइस वाले विकेटकीपर सादिक किरमानी अनसोल्ड
  • विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई अनसोल्ड
  • ललित यादव अनसोल्ड
  • ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बोलर झाय रिचर्डसन भी अनसोल्ड
  • 20 लाख बेस प्राइस वाले फास्ट बोलर विकास टोकस अनसोल्ड
  • विकेटकीपर बल्लेबाज स्मित पटेल रहे अनसोल्ड
  • 40 लाख बेस प्राइस वाले एकलव्य द्विवेदी को नहीं मिल पाया कोई खरीददार
  • 50 लाख बेस प्राइस वाले वरुण आरोन भी रहे अनसोल्ड
  • न्यू जीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंची जिनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था, उन्हें भी नहीं मिला कोई खरीददार
  • इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी डेविड विली जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ था, वह भी रहे अनसोल्ड
  • स्पिन बोलर मिहिर हिरवानी एक बार फिर रहे अनसोल्ड, 20 लाख था बेस प्राइस
  • विकेटकीपर बल्लेबाज सीएम गौतम को नहीं मिला खरीददार
  • वेस्ट इंडीज के विकेटकीपर जॉनसन चार्ल्स जिनका बेस प्राइस 75 लाख रहा, वह एक बार फिर रहे अनसोल्ड
  • ऑलरांउडर प्रवीण दुबे जिनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था, उन्हें दूसरे दौर में भी नहीं मिला खरीददार

Created On :   28 Jan 2018 11:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story